By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: टिहरी में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ भंडारे का ट्रक पलटा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > टिहरी में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ भंडारे का ट्रक पलटा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल
उत्तराखंड

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ भंडारे का ट्रक पलटा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

The Hill India News
Last updated: July 3, 2025 2:31 am
The Hill India News
Published: July 3, 2025
Share
SHARE

टिहरी (उत्तराखंड):उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कांवड़ भंडारे का सामान लेकर जा रहा ट्रक तच्छला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

Contents
ईश्वरीय चमत्कार बना मासूम नकुल सुरक्षितमारे गए श्रद्धालुओं की हुई पहचानराहत-बचाव में जुटा प्रशासनमुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना सुबह करीब 9 बजे फकोट और जाजल के बीच स्थित तच्छला मोड़ पर हुई। बताया गया कि ट्रक में दिल्ली और हरियाणा से आए श्रद्धालु हरिद्वार में कांवड़ सेवा के लिए जा रहे थे। वाहन के पलटते ही अफरा-तफरी मच गई और कई श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए।

ईश्वरीय चमत्कार बना मासूम नकुल सुरक्षित

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उलटने से कई लोग उसमें फंस गए और उनके शरीर खून से लथपथ हो गए। लेकिन इस दुखद घटना के बीच एक चमत्कार भी देखने को मिला — ट्रक में सवार चार वर्षीय मासूम नकुल को एक खरोंच तक नहीं आई। जब राहत दल ने मलबे से नकुल को सुरक्षित बाहर निकाला तो सभी की आंखें नम हो गईं और लोगों ने इसे ‘ईश्वरीय चमत्कार’ बताया।

मारे गए श्रद्धालुओं की हुई पहचान

हादसे में जिन तीन कांवड़ियों की जान गई, उनकी पहचान विक्की, सुनील सैनी और संजय के रूप में हुई है। चार गंभीर घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि अन्य को नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही नरेंद्रनगर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के अनुसार, यह हादसा खड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे हुआ। चालक ने खड़ी ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की जांच अभी जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए है.

You Might Also Like

Uttrakhand : यहां धर्म छुपाकर युवती के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल पर महिला आयोग खफा, दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश
मुख्यमंत्री की रेस में अब एक और नया नाम जुड़ा जिसे पार्टी ने आज दिल्ली तलब किया..
दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर देहरादून में कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, की विकास योजनाओं की घोषणा
उत्तराखंड: अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा राज्य का मौसम
हरिद्वार में चार वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डस्वास्थय

मॉनसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा! डेंगू के 138 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए क्या खाएं-पिएं और कैसे रहें सुरक्षित

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता ढहा, पिथौरागढ़-बागेश्वर में 34 सड़कें बंद
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी! 32वें दिन भी करोड़ों की कमाई, ₹2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹130 करोड़ का आंकड़ा
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रामानुज के तेवर सख्त, बोला—“न पछतावा है, न माफी मांगूंगा”; ‘शुगर डैडी’ को भी धमकी देने का दावा
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में 20 नाली जमीन की कथित फर्जी बिक्री से हड़कंप, पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए नौकरी छोड़ तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
“सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी”… राम वन गमन पथ की बदहाली पर डिप्टी सीएम के बयान से मचा बवाल
दुर्गा पूजा में मछली-मांस पर बवाल! धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर बंगाल बीजेपी ने कहा—‘बंगाली वही खाएंगे, जो पीढ़ियों से खाते आए हैं’
मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?