देश
चेन्नई से लंदन जा रहा था विमान अचानक लौटा वापस, जानिए क्या रही वजह?

चेन्नई: लंदन जाने वाला एक विमान रविवार को परिचालन संबंधी कारणों से वापस लौट आया है। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
यात्रियों के लिए की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था
चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब 209 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान लौट आया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। (इनपुट-पीटीआई)