By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: श्रद्धालुओं के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > श्रद्धालुओं के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब
उत्तराखंड

श्रद्धालुओं के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब

The Hill India Desk
Last updated: May 25, 2025 2:10 pm
The Hill India Desk
Published: May 25, 2025
Share
SHARE

जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
हिमालय में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है गुरू गोंविद की तपस्थिली गुरूद्वारा
दर्शन के लिए अब तक 75 हजार श्रद्धालु करा चुके ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित उच्च हिमालयी लोकपाल घाटी में मौजूद सिक्ख धर्म आस्था का पवित्र धाम हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट रविवार को खुल गए हैं। कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूर्व में पूरी कर ली गई थी। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा को भव्यता के साथ तोरण पताकाओं, रंग बिरंगे गुब्बारों और पुष्प गुच्छों के साथ करीब 7 क्विंटल फूलों से सजाया गया। सप्तश्रृंगी चोटियों के मध्य दशम गुरु गोविंद सिंह जी की पवित्र तप स्थली धरती हेमकुंड साहिब जी का अमृत कुंड हिम सरोवर अभी भी बर्फ से जमा हुआ नजर आ रहा है।
गुरु धाम में मौसम भी गुरु कृपा से सुहावना नजर आ रहा है। 24 मई को पंच प्यारों की अगुवाई में यात्रा के अहम पड़ाव गोविंद घाट गुरुद्वारे से सीजन के पहले जत्थे को गुरु साहब के जयकारों और पंजाब से आए विशेष बैंड बाजे की धुनों के बीच हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह पहला जत्था रात घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में विश्राम करेगा। रविवार को यह समूह घांघरिया से हेमकुंड साहिब के अंतिम पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। इस जत्थे के वहां पहुंचने के बाद ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिए।
बता दें कि हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक तकरीबन 75 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है। ये सिलसिला ऑफलाइन भी जारी है। समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हुकुम साहिब जी हेमकुंड साहिब धाम के कपाट खुलने से पहले 15 किलोमीटर के पैदल गुरु आस्था पथ समेत सभी तैयारियों पूरी कर ली गई थी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए तमाम मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। गोविंद घाट गुरुद्वारे के समीप अलकनंदा नदी के ऊपर नया पुल बनने के बाद कुछ दूरी तक श्रद्धालुओं को पैदल चल कर छोटे वाहनों से पुलना गांव तक का सफर तय करना होगा। जिसके बाद श्रद्धालु आगे गुरु धाम के लिए पैदल यात्रा समेत एडीसी भ्यूंडार के माध्यम से उचित दरों पर डंडी कंडी, पालकी, घोड़ा खच्चर आदि बुक कर सकते हैं।
इस बार श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के दौरान आस्था पथ से लेकर हेमकुंड साहिब तक कम ही बर्फ नजर आएगी। पूरा पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए तैयार कर दिया गया है। रास्ते में एडीसी के पर्यावरण मित्र तल्लीनता के साथ गुरु आस्था पथ की साफ सफाई में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अटला कोटी में 70 मीटर करीब ग्लेशियर पसरा हुआ है। जिसे काटकर सुगमता से आवाजाही वाला रास्ता बनाया गया है। फिलहाल श्रद्धालुओं को अटला कोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक ही घोड़ा खच्चर की सुविधा मिलेगी। यहां से आगे सभी श्रद्धालुओं को पैदल सफर तय करना पड़ेगा। हालांकि डंडी कंडी वाले और कुछ घोड़ा खच्चर वाले ग्लेशियर के दूसरे छोर पर भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।
पालकी, डंडी कंडी से बुजुर्ग और दिव्यांग सहित छोटे बच्चों के लिए हेमकुंड साहिब तक यात्रा के लिए सुविधा मौजूद है। श्रद्धालुओं के लिए पवन हंस हेली सेवा भी गोविंद घाट हेलीपैड से कांजिला खर्क हेलीपैड घांघरिया तक के लिए इस बार भी संचलित हो रही है। जिसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग लगातार जारी है। यात्रा को देखते हुए हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सभी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर लिया है।

मेडिकल टीम व एक्स्पर्ट डॉक्टर रास्ते में किए गए तैनात
देहरादून। गोविंद घाट गुरुद्वारे से लेकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक संगत के लिए लंगर से लेकर रहने खाने, स्वास्थ्य मेडिकल टीम, एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम फिजियोथेरेपी, जूस जलपान से लेकर हर तरह की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। श्रद्धालु होटलों, लॉज और टेंट कॉलोनियों में भी रात्रि विश्राम कर सकते हैं। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए घांघरिया में होटल, लॉज और कैंप के माध्यमों से ठहरने की व्यवस्था बनी हुई है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि पहले ही कपाट खुलने की सभी तैयारी पूरी हो चुकी ती। देश विदेश के श्रद्धालू सुगमता से हेमकुंड साहिब जी की यात्रा कर सके, इसको लेकर प्रदेश सरकार और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूरी तरह सजग है।

You Might Also Like

बड़ी खबर गैरसैंण: 13 से 18 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र
उत्तराखण्ड : समर्थन के बाद भी बीजेपी ने ठुकराल को नहीं अपनाया, पार्टी में कार्यक्रमों में नो एंट्री
Uttrakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राजाजी पार्क में छोड़ी बाघिन
आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री
Uttrakhand : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता व साहित्यकार प्रभाकर उनियाल का निधन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?