By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी के गंगापानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह की मौत, एक घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी के गंगापानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह की मौत, एक घायल
उत्तराखंडदेश

उत्तरकाशी के गंगापानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह की मौत, एक घायल

The Hill India Desk
Last updated: May 8, 2025 3:58 pm
The Hill India Desk
Published: May 8, 2025
Share
SHARE

गुरूवार सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए भरी थी उड़ान
घायल को उपचार के लिए लाया गया ऋषिकेश एम्स
टीम ने घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य किया

उत्तरकाशी। गुरूवार की सुबह जनपद के गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलेट सहित उसमे सवार छह लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया है। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने दून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।
गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एयरोट्रांस सर्विस का था। दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीएम भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंचीं और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी की दूरी करीब पचास किलोमीटर है। जहां पहंुचने में कामी समय लगता है। यह हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है। गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई। वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। रेस्क्यू टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम ने घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य किया गया। एम्स ऋषिकेश से भी एक हेलीकॉप्टर मौके के लिए भेजा गया था। घायलों को ऋषिकेश एम्स अस्पताल लाया गया। हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतकों के नाम

काला सोनी (61 वर्ष), मुंबई
विजया रेड्डी (57 वर्ष), मुंबई
रुचि अग्रवाल (56 वर्ष), मुंबई
राधा अग्रवाल (79 वर्ष), उत्तर प्रदेश
वेदवती कुमारी (48 वर्ष), आंध्र प्रदेश
रॉबिन सिंह (60 वर्ष), गुजरात, पायलट

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल का नाम

मस्तू भास्कर (51 वर्ष), आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों को धामी व्यक्त किया शोक
देहरादून। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायल यात्री को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड: विधानसभा कूच में बवाल, महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, झड़प में नेत्री घायल
उत्तराखंड: सिंचाई विभाग और परिवहन निगम में 187 युवाओं को मिला रोजगार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : नो मनी फॉर टेरर’ – का आयोजन 18 और 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा
जैसे ही योगी समेत कई BJP नेताओं ने ट्विटर ‘X’ पर बदली डीपी, तो उड़ गया ब्लू टिक
New Delhi: AAP पार्टी ने राहुल गांधी की ‘मोहब्‍बत की दुकान’ पर उठाये सवालिया निशान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?