By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नैनीताल दुष्कर्म के आरोपी उस्मान पर एससी एक्ट की हुई बढोत्तरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नैनीताल दुष्कर्म के आरोपी उस्मान पर एससी एक्ट की हुई बढोत्तरी
उत्तराखंडक्राइमदेश

नैनीताल दुष्कर्म के आरोपी उस्मान पर एससी एक्ट की हुई बढोत्तरी

The Hill India Desk
Last updated: May 6, 2025 2:59 pm
The Hill India Desk
Published: May 6, 2025
Share
SHARE

हाईकोर्ट का आदेश, एसएसपी हर हफ्ते खुद करेंगे केस की समीक्षा
एसएसपी नैनीताल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुए पेश हुए
मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने घर तोड़ने की रोक को जारी रखा
नैनीताल। 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। नैनीताल नगर पालिका ने 65 साल के आरोपी मो उस्मान के घर को अवैध निर्माण बताते हुए तोड़ने का नोटिस दिया था। नगर पालिका के इस नोटिस के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मंगलवार की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने घर तोड़ने की रोक को जारी रखा है।
इसके अलावा कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह मामले की खुद समीक्षा करें। अगली सुनवाई पर की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। एसएसपी नैनीताल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।
उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई। मामले में जांच चल रही है, आरोपी पर पॉक्सो के अलावा एससी एक्ट की भी धारा लगाई गई है। क्योंकि पीड़िता अनुसूचित जाति की है। वहीं मामले में नगर पालिका ने अपना जवाब पेश कर कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका ने जो अवैध मकान खाली कराने का नोटिस दिया था, उसे वापस ले लिया है।
याचिका में पीड़ित परिवार की तरफ से पक्षकार बनाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र अपने अधिवक्ता ने पेश किया। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखकर कहा कि सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं व न्यायालय के खिलाफ अभद्रता भरे पोस्ट किए जा रहे है, इसपर रोक लगाई जाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाएं।
बता दें कि नैनीताल नगर पालिका ने दुष्कर्म के आरोपी को मो। उस्मान को घर खाली करने और तोड़ने का नोटिस दिया था, जिसको मो। उस्मान के अधिवक्ता डॉ. कार्तिकेय हरि गुप्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती थी। मो। उस्मान के वकील ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश हैं कि अतिक्रमण हटाने से 15 दिन पहले नोटिस देना होता है, लेकिन नगर पालिका ने केवल 3 दिन का समय दिया, जबकि आरोपी जेल में है।
इसके अलावा क्षेत्र के कई दर्जन अन्य लोगों को नोटिस हुए हैं। यह अपने आप मे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। नगर पालिका इस तरह से मकान खाली कराने का नोटिस उन्हें बिना सुने नहीं दे सकती। उन्हें भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया दिया। क्योंकि आरोपी पुलिस की कस्टडी में है।
मामले के अनुसार आरोपी उस्मान ने नाबालिग के साथ 12 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। जब इसका पता हिन्दू संगठनों को चला तो संगठन भड़क उठे। नैनीताल में बवाल हो गया। कई दुकानों में तोड़फोड़ व कई के साथ मार पिटाई तक हुई। तब से अब तक आरोपी को फांसी की सजा दिलाये जाने को लेकर विभिन्न संगठन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसको शांत करने के लिए एक मई को नगर पालिका ने आरोपी के घर को खाली कराने के लिए तीन दिन का समय देते हुए नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया। इस आदेश को उसकी पत्नी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी।

You Might Also Like

Bullet Train India: अगस्त 2027 तक दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया तारीख का ऐलान
Lok Sabha Elections 2024: देश में पहले चरण का मतदान आज, 21 राज्यों में 102 सीटों के लिए डाले जायेंगे वोट
मिशन ‘कनेक्टिविटी’: दिल्ली में नितिन गडकरी और सीएम धामी की महाबैठक, उत्तराखंड को मिलेंगे 40,000 करोड़ के नए सड़क प्रोजेक्ट
जब कुर्बानी के लिए ट्रक में लाया गया भैंसा, भीड़ को देखते ही हुआ बेकाबू फिर…
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने किया “कृषि निवेश पोर्टल” बनाने का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: तकनीकी खामी बनी 25 मजदूरों की मौत की वजह
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद पर अलीगढ़ में सियासी घमासान: प्रदर्शन के दौरान पुलिस-सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक, इंस्पेक्टर पर पिस्टल निकालने का आरोप
महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: बिहार से दबोचा गया कथित मास्टरमाइंड, पूछताछ में खुल सकते हैं देशभर के परीक्षा माफिया के कई राज
ICC में बड़ा घटनाक्रम: यौन शोषण के आरोपों के बाद मुख्य अभियोजक करीम खान पद से बर्खास्त, गुप्त मतदान में सदस्य देशों का बड़ा फैसला
UN रिपोर्ट में पाकिस्तान की चिंताजनक तस्वीर: बढ़ती भूख, कुपोषण और आर्थिक संकट ने खोली विकास मॉडल की पोल; भारत ने खाद्य सुरक्षा में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
बारिश और बाढ़ का दोहरा कहर: असम में 62 और गुजरात में 31 मौतें, लाखों लोगों की जिंदगी पर संकट; राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार आगाज़: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?