By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक
उत्तराखंडराजनीति

नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक

The Hill India Desk
Last updated: May 2, 2025 3:43 pm
The Hill India Desk
Published: May 2, 2025
Share
SHARE

नैनीताल की घटना पर सीएम ने की हाईलेवल कमेटी की बैठक

धामी बोले पीड़िता को मिलेगी पूरी सुरक्षा  

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में पैरामिलिट्री लगाई गई

देहरादून। नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल है। आरोपी की उम्र करीब 65 साल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ से लौटते ही देहरादून में नैनीताल के ताजा हालात पर बैठक की।

बैठक में पुलिस और शासन के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ नैनीताल जिले के डीएम और एसएसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सीएम धामी ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर हल्द्वानी या नैनीताल शहर के हालात खराब नहीं होने चाहिए, जो भी इस तरह की हरकतों में शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

बैठक में मौजूद उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के अधिकारियों के अलावा कुमाऊं कमिश्नर और कुमाऊं आईजी रिद्धिमा अग्रवाल भी मौजूद थी। बैठक में सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हालत पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए। साथ ही पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका बात का विशेष ध्यान रखा जाए। नैनीताल जिले में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों से नैनीताल के इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भी मांगी है। नैनीताल ने अलावा उधम सिंह नगर भी इस तरह के एक वारदात हुई है। सीएम धामी ने कहा कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पीड़ित और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। साथ ही जो लोग सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएम धामी ने सभी जिलों में सख्ती के साथ वेरिफिकेशन अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो लोग ऐसी घटनाओं से समय में मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ भी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

बता दें कि नैनीताल में 30 अप्रैल को 65 साल के मो उस्मान पर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद ही लोगों की गुस्सा भड़क गया। कुछ लोगों ने न सिर्फ दुकानों में तोड़फोड़ की, बल्कि कोतवाली को भी घेरा। इसके अलाव कल एक मई को इस घटना के विरोध में नैनीताल शहर बंद भी रहा, जिससे पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

You Might Also Like

मसूरी : समाज के विकास में पत्रकारिता की अहम भूमिका! कृषि मंत्री गणेश जोशी
देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने यहां मारा छापा, अधिकारियों में मचा हड़कंप…
देहरादून : अचानक KFC, डोमिनोज, CROMA एवं मैकडॉनल्ड्स पर पहुंची नगर निगम की टीम, की गई जुर्माने की कार्यवाही
Uttarakhand: CM धामी ने ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022’ से सम्मानित, स्व0 सविता कंसवाल के परिवार से की भेंट
Uttarakhand: सत्ता और संवेदना का संगम: जब काफिला रोक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को उतरे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?