By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी को कोर्ट का नोटिस, 8 मई को अगली सुनवाई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी को कोर्ट का नोटिस, 8 मई को अगली सुनवाई
देशफीचर्ड

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी को कोर्ट का नोटिस, 8 मई को अगली सुनवाई

The Hill India News
Last updated: May 2, 2025 12:38 pm
The Hill India News
Published: May 2, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे सहित सात आरोपियों को 8 मई 2025 को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल अभियोजन शिकायत के आधार पर जारी किया है।

स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत ने इससे पहले 25 अप्रैल को नोटिस जारी करने से इनकार करते हुए ईडी से अधिक प्रासंगिक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि शिकायत में कुछ ज़रूरी दस्तावेजों की कमी है, जिनके बिना समन जारी करना उचित नहीं होगा।

ईडी ने यह शिकायत 15 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 44 और 45 के अंतर्गत दाखिल की थी।

इस प्रकरण में शिकायतकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की 1600 करोड़ रुपये की संपत्ति को हड़पने के लिए साजिश के तहत यंग इंडियन लिमिटेड को एजेएल (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) की संपत्तियों का मालिकाना हक़ दे दिया गया।

स्वामी के अनुसार, यह संपत्ति सरकार द्वारा समाचार पत्र प्रकाशन के उद्देश्य से दी गई थी और इसका व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है।

वहीं गांधी परिवार की ओर से यह दलील दी गई है कि यह मुकदमा राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, और उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

अब 8 मई को अदालत में इस मामले में अगली सुनवाई होगी, जिसमें सभी आरोपियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अपेक्षित है।

You Might Also Like

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर चलेगी फास्ट-ट्रैक कोर्ट, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
‘अखिलेश यादव अपनी गिरेबान में झांके’, सपा प्रमुख के बयान के बाद मायावती का पलटवार
गुजरात : NDDB ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देने के साथ ही कृषि को अत्मनिर्भर बनाने का काम किया- केंद्रीय मंत्री अमित शाह
1000 से ज्यादा कारें चुराने वाला हाईटेक गैंग दिल्ली में बेनकाब, सरकारी कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
राज्यसभा में सुधा मूर्ति का पहला भाषण हुआ इंटरनेट पर वायरल, लोगों ने कि जमकर तारीफ
TAGGED:Court noticeNational Herald caseRahul GandhiSONIA GANDHI
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?