By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: तैयारियों का निरीक्षण करने पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारधाम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > तैयारियों का निरीक्षण करने पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारधाम
उत्तराखंड

तैयारियों का निरीक्षण करने पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारधाम

The Hill India Desk
Last updated: May 1, 2025 3:25 pm
The Hill India Desk
Published: May 1, 2025
Share
SHARE

सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
रुद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, दीपम सेठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन आज केदारनाथ धाम पहुंचे। जहंा उन्होने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने डीजीपी का स्वागत कर केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी पुलिस व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम परिसर सहित लाइन व्यवस्थाओं हेतु बनाये गये स्थलों का भ्रमण कर प्रभावी पुलिस प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने जनपद पुलिस के ड्यूटी चार्ट एवं पुलिस प्रबन्धन की समीक्षा कर भीड़ नियंत्रण एवं भीड़ प्रबन्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है तथा इस व्यवस्था को पहले दिवस से ही लागू किया जायेगा। पुलिस महानिदेशक द्वारा इस व्यवस्था को सही ढंग से लागू किये जाने के लिए टोकन काउंटरों की संख्या बढ़ाये जाने तथा इस सम्बन्ध में श्रद्धालुओं को निरन्तर जागरुक करने तथा आस्था पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं को पीए सिस्टम के माध्यम से जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। धाम तक पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को उनके टोकन नम्बर, स्लॉट एवं अन्य आवश्यक जानकारी को प्रशासन के स्तर से लगायी गयी स्क्रीन पर प्रदर्शित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत उपलब्ध कराये गये पुलिस बल, एटीएस तथा आगामी समय में उपलब्ध कराये जा रहे पैरामिलिट्री फोर्स का उचित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा की हमारी तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं, तथा पूरा फोकस सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा पर रहेगा। कल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं, आज यहां पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अन्तिम रूप से रिव्यू किया गया है। सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के मध्य उचित समन्वय से यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियां की गयी हैं। सड़क मार्ग पर यात्रियों के लिए प्रभावी यातायात प्लान तैयार किया गया है। यहां पर ड्यूटी के लिए उपस्थित सभी जवानों का मनोबल उच्च है तथा सभी की ब्रीफिंग एवं उनकी ड्यूटियों के प्रति सेंसेटाइज किया गया है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी, चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान, प्रभारी एसडीआरएफ केदारनाथ राजबर सिंह राणा सहित केदारनाथ में नियुक्त पुलिस बल, आईटीबीपी, एसडीआरएफ. कार्मिक नियुक्त रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand : CM धीमी ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से किया अनुरोध, अनावश्यक यात्रा से बचें
उत्तराखंड में ‘ध्वस्त’ होती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का राजभवन मार्च: राज्यपाल से मिलकर उठाई उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग
प्रगति मैदान दिल्ली में ‘उत्तराखंड दिवस’: सीएम धामी बोले— “स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और आध्यात्मिक विरासत को मिलेगा वैश्विक मंच”
Uttrakhand : यहां तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी धारा 144
डेंगू को लेकर DM ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?

The Hill India News
The Hill India News
August 5, 2026
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन: कैंसर से जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड से साउथ तक शोक की लहर
बॉम्बे हाई कोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत: इथेनॉल पर फेक और अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 5 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग; तमिलनाडु में कल्याणकारी योजनाओं की बौछार
दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?