By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया

The Hill India News
Last updated: April 27, 2025 2:38 am
The Hill India News
Published: April 27, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी दायित्वधारियों से जनसेवा में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने और राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्व का भार केवल पद प्राप्ति नहीं है, बल्कि यह जनकल्याण के लिए जिम्मेदारियों में वृद्धि है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दायित्वधारी अपने विभागीय कार्यों का नियमित अनुश्रवण करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करें। क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजनाओं का जमीनी फीडबैक भी लेना आवश्यक बताया।

मुख्यमंत्री ने दायित्वधारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में जन आकांक्षाओं के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान देने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सभी दायित्वधारी अपने विभागों में किए गए कार्यों और नवाचारों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से विभागीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दायित्वधारियों को संबंधित विभागों से जुड़ी सभी बैठकों में अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाएगा, ताकि वे नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश के सभी दायित्वधारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सबको जनसेवा के नए मानक स्थापित करने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘दायित्व का निर्वहन सेवा और संकल्प दोनों भावनाओं के साथ होना चाहिए।’’

You Might Also Like

रेलवे ट्रेक के समीप नवजात शिशू मिलने से हड़कंप
PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को दिया आश्वासन, कहा-“भारत कभी तटस्थ नहीं रहा, हम हमेशा शांति के पक्ष में”
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बैठक कल, ट्रंप के ‘100% डील’ वाले दावों पर तेहरान की दोटूक
धाम क्षेत्र में कर रहा था मांस की सप्लाई, गिरफ्तार
नई दिल्ली : कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को करेंगे- कृषि मंत्री शिवराज सिंह
TAGGED:Chief Ministerexcellencepublic servicePushkar singh dhamiresponsible persons
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?