By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नशा मुक्ति केन्द्र में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आंशंका
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नशा मुक्ति केन्द्र में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आंशंका
उत्तराखंड

नशा मुक्ति केन्द्र में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आंशंका

The Hill India Desk
Last updated: April 24, 2025 5:06 pm
The Hill India Desk
Published: April 24, 2025
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून के मांडुवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। केंद्र संचालक पर गलत दवा देने का आरोप है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन पूर्व उसका नशा मुक्ति केन्द्र में कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगडा हुआ था। जिसके बाद उन युवकों ने मृतक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के मुताबिक मांडुवाला में कर्मा नशामुक्ति केंद्र है। यहां यूपी से एक अधेड़ नशा छुड़वाने के लिए आया था। इसके बाद वह अपने घर वापस चला गया। 10-12 दिन पहले ही वह दोबारा नशामुक्ति केंद्र पहुंचा। गुरुवार सुबह केंद्र में तैनात कर्मियों ने उसे दवा दी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी मकान नंबर 454 ग्राम जाहिदपुर हापुड़ रोड मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है। अजय कुमार आठ अप्रैल को मांडुवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र कर्मा वेलफेयर सोसाइटी में भर्ती हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधेड की हत्या की गयी है। हत्या की इस वारदात को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती पंजाब निवासी दो युवकों ने अंजाम दिया है। जिन्होने चम्मच से गोद कर अजय की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अजय को उसके परिजनों ने बीते 8 अप्रैल को ही नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था। पुलिस अब नशा मुक्ति केन्द्र संचालक से पूछताछ कर रही है। सूंत्रो का कहना है कि दो दिन पहले मृतक अजय का आरोपियों से झगड़ा हुआ था जिसमें अजय ने आरोपियों को गाली दी थी। जिससे गुस्साये आरोपियो ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दे डाला है। बहरहाल पुलिस अब मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों को लेकर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें चंद्रबनी स्थित अराध्या फाउंडेशन में 24 वर्षीय सिद्धार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शिमला बाइपास पर स्थित नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में सहारनपुर निवासी मुवाद अली की संदिग्ध स्थिति में मौत। नेहरू कॉलोनी में लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में एक युवक की मौत के बाद संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और संचालन में कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ
Uttarakhand: चंपावत में दिल्ली जा रही टैक्सी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, विवाहिता समेत दो की मौत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी/दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखण्ड :ऐतिहासिक सैनिक स्कूल तैयार करता है देश और समाज के समर्पित अनुशासित नागरिक-सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

हल्द्वानी हनीट्रैप मामले में आरोपी महिला को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी; बुजुर्ग कारोबारी से 2 करोड़ के प्लॉट हड़पने समेत करोड़ों की वसूली का आरोप

The Hill India News
The Hill India News
November 27, 2026
यूपी PCS भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द; नए सिरे से बनेगी मेरिट लिस्ट, मेंस और इंटरव्यू देने वालों की बढ़ी चिंता
अल्मोड़ा दुग्ध संघ में बड़ा प्रशासनिक एक्शन! 9 में से 6 सदस्य अपात्र, पूरी प्रबंध समिति भंग; CDO को मिली कमान, जानिए क्या रही वजह
उत्तराखंड में दशकों से जमीन पर बसे परिवारों की बदलेगी किस्मत! बापूग्राम-बिंदुखत्ता समेत वन भूमि पर मिलेगा मालिकाना हक, धामी कैबिनेट ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बदला अंदाज! 3 चरणों में आएगा सपा का घोषणापत्र, 75 जिलों के लिए अलग एजेंडा, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर बड़ा दांव
लोकसभा में 50% तक बढ़ सकती हैं सीटें! 850 सांसदों के बैठने की तैयारी, महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
उत्तराखंड के 2 लाख किसानों की चमकेगी किस्मत! दिसंबर से प्रदेशभर में लगेंगे सहकारिता ऋण मेले, 600 करोड़ रुपये का बांटेगी धामी सरकार
सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! सुबह बाजार खुलते ही चांदी ₹5,936 और सोना ₹1,988 महंगा, जानिए 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का ताजा भाव
घर में गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाएं मशरूम, न खेत की जरूरत और न ज्यादा जगह की; जानिए बीज से लेकर फसल तैयार होने तक का पूरा तरीका
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज! देहरादून में 22 हजार कर्मचारियों की होगी तैनाती, 2,045 बूथों पर सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक का खाका तैयार, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?