By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिल्ली में बारिश से गर्मी से राहत, यूपी में तूफान ने मचाई तबाही, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > दिल्ली में बारिश से गर्मी से राहत, यूपी में तूफान ने मचाई तबाही, कई राज्यों में अलर्ट जारी
देशफीचर्डमौसम

दिल्ली में बारिश से गर्मी से राहत, यूपी में तूफान ने मचाई तबाही, कई राज्यों में अलर्ट जारी

The Hill India News
Last updated: April 19, 2025 2:17 am
The Hill India News
Published: April 19, 2025
Share
File Photo
SHARE

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार जैसे क्षेत्रों में 0.5 मिमी बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में आज भी बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्म हवाओं और उमस से कुछ राहत मिली है।

उत्तर प्रदेश में तूफान का कहर, बिजली आपूर्ति बाधित
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में शुक्रवार रात और शनिवार को तेज आंधी-पानी और वज्रपात ने कहर बरपाया। कई क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग सहित कई पहाड़ी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल तक जोरदार बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में लू का खतरा अब भी बरकरार
राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) से राहत फिलहाल नहीं दिख रही है। तापमान लगातार ऊँचा बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज धीरे-धीरे बदल रहा है।

20 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में रहेगा मौसम का असर
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवाएं, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी।

You Might Also Like

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर पुलिस का ‘हंटर’, 85 तस्कर चिन्हित, थाने में हुई परेड और सख्त चेतावनी
“हम चाहते हैं कि उन्हें शहीद…” अपराधी अशोक यादव के साथ मुठभेड़ में मारे गए यूपी के पुलिसकर्मी के परिवार ने की मांग
JDU people had come, make Nitish the Vice President, you should rule in Bihar – Sushil Modi
उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई कर रहे है 700 से ज्यादा हिंदू बच्चे, जांच के दौरान हुआ बहुत बड़ा खुलासा
सिक्किम में एक बार फिर से तबाही की आशंका, फट सकती है एक और झील, अलर्ट जारी
TAGGED:DelhihavocheatrainStatesstormUPwreaks
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?