By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी को अहम जिम्मेदारी, बोले- “थोड़ा इंतज़ार कीजिए, मज़ा आएगा”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी को अहम जिम्मेदारी, बोले- “थोड़ा इंतज़ार कीजिए, मज़ा आएगा”
देशफीचर्ड

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी को अहम जिम्मेदारी, बोले- “थोड़ा इंतज़ार कीजिए, मज़ा आएगा”

The Hill India News
Last updated: April 17, 2025 1:52 pm
The Hill India News
Published: April 17, 2025
Share
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पटना में महागठबंधन की एक अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामपंथी दलों और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक के बाद सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया और बैठक के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।

Contents
तेजस्वी को लीड रोल, समन्वय समिति का गठनकौन-कौन हुआ शामिलतेजस्वी ने साधा निशानातेजस्वी बोले – ‘गरीबों की सरकार बनाएंगे’कांग्रेस का फोकस- कॉमन मिनिमम प्रोग्राम“मुद्दों से किसी को भटकने नहीं देंगे”VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी का बयानकोऑर्डिनेशन कमेटी के कामसीएम चेहरा पर तेजस्वी का जवाब

तेजस्वी को लीड रोल, समन्वय समिति का गठन

बैठक से सबसे अहम निर्णय यह सामने आया कि महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी का नेतृत्व अब तेजस्वी यादव के हाथों में होगा। यह कमेटी आगामी चुनाव से संबंधित सभी रणनीतिक फैसलों की रूपरेखा तैयार करेगी – सीट बंटवारे से लेकर चुनावी घोषणापत्र तक।

कौन-कौन हुआ शामिल

यह बैठक RJD के कार्यालय में हुई, जिसमें RJD से 3 प्रतिनिधि, कांग्रेस से 4, वामदलों से 3 (माले, CPI, CPM), और VIP से 1-1 प्रतिनिधि मौजूद रहे।

तेजस्वी ने साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार पिछले 20 वर्षों से एक विफल और जर्जर सरकार की गिरफ्त में है। गरीबी, बेरोजगारी और अपराध के मामलों में बिहार सबसे ऊपर है। नीति आयोग की रिपोर्ट इसका प्रमाण है।”

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालिया आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “नालंदा में महिला के साथ हुए अमानवीय अत्याचार ने बता दिया कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ यहां बची नहीं है।”

तेजस्वी बोले – ‘गरीबों की सरकार बनाएंगे’

तेजस्वी ने कहा, “हम इस बार सत्ता के लिए नहीं, बल्कि बिहार के लोगों की लड़ाई लड़ने आए हैं। जनादेश के साथ बार-बार हुए खिलवाड़ ने जनता को निराश किया है, अब हम सभी मिलकर एक स्थिर और जनोन्मुखी सरकार देंगे।”

कांग्रेस का फोकस- कॉमन मिनिमम प्रोग्राम

बैठक के बाद कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि गठबंधन के भीतर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा हुई है। “हर स्तर पर समन्वय रहेगा—प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर तक। हम वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर भी नजर रखेंगे और जनता की आवाज़ बनकर बीजेपी और एनडीए से सवाल करेंगे।”

“मुद्दों से किसी को भटकने नहीं देंगे”

अल्लावरू ने दो टूक कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन केवल जनता के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा, “ना मोदी जी को भटकने देंगे, ना किसी और को। हम हर जगह एकजुट होकर जाएंगे और चुनावी रणनीति स्पष्ट होगी।”

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी का बयान

बैठक के बाद मुकेश सहनी ने बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बिना पैसे के बिहार में कोई भी काम नहीं हो सकता। जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। हम बिहार को आगे ले जाने की दिशा में काम करेंगे, झूठ फैलाने वालों को जनता जवाब देगी।”

कोऑर्डिनेशन कमेटी के काम

  • चुनावी रणनीति और समन्वय का जिम्मा

  • सीटों का बंटवारा और घोषणापत्र निर्माण

  • सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ तालमेल

  • तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व

सीएम चेहरा पर तेजस्वी का जवाब

मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा, “थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए। सबकुछ एक ही दिन बता देंगे तो आगे क्या बचेगा?” पशुपति पारस के गठबंधन में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि अगली बैठकों में इसपर फैसला लिया जाएगा।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धा की लहर, 28 दिनों में 15.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; केदारनाथ में 6 लाख का आंकड़ा पार
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में धार्मिक आयोजनों पर सख्ती, बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर ₹50,000 तक जुर्माना
नई दिल्ली :वामपंथी उग्रवाद पर काबू पाने के लिए उसके फायनेंशियल और लॉजिस्टिकल सपोर्ट सिस्टम को खत्म करने की ज़रूरत है-अमित शाह
‘अवैध घुसपैठ सिस्टम की नाकामी, सरकार को डिपोर्ट करने का पूरा हक’: शशि थरूर ने सरहद की सुरक्षा पर केंद्र को घेरा
Assembly Elections: तेलंगाना में CM पद के सबसे बड़े दावेदार रेवंत रेड्डी कौन हैं? जो बने कांग्रेस की जीत के नायक
TAGGED:Bihar ElectionsMahagathbandhanresponsibilityTejashwiWait a little
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?