By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यूकेडी सीएम आवास कूचः पुलिस ने लगाए कार्यकर्ताओं पर कई आरोप,मामला दर्ज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > यूकेडी सीएम आवास कूचः पुलिस ने लगाए कार्यकर्ताओं पर कई आरोप,मामला दर्ज
उत्तराखंड

यूकेडी सीएम आवास कूचः पुलिस ने लगाए कार्यकर्ताओं पर कई आरोप,मामला दर्ज

The Hill India Desk
Last updated: April 9, 2025 11:53 am
The Hill India Desk
Published: April 9, 2025
Share
SHARE

देहरादून। राज्य सरकार के पर्वतीय मूल के दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमों के विरोध में मंगलवार को यूकेडी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। इस मामले में पुलिस स्टेशन प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात यूकेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है। करनपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मार्च को यूकेडी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्वतीय मूल के व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों के विरोध में परेड ग्राउंड पास सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राजपुर रोड से न्यू कैंट रोड होते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड आवास कूच किया। जिसमे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद थी।
पुलिस स्टेशन प्रभारी ने शिकायत में बताया है कि करीब 250 से 300 यूकेडी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर एक वाहन में लॉउड स्पीकर के माध्यम से सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी करते हुए एक समूह में कनक, ओरिएंट से राजपुर रोड होते हुए न्यू कैंट रोड से हाथीबड़कला बैरियर के लिए चले। इसी दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने कनक के पास लगी होर्डिंग और पोस्टरों (जोकि सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकारी विभाग द्वारा लगवाये गये थे) को तोड़फोड़ कर फाड़ दिया। जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। शिकायत में बताया गया कि पुलिस ने रैली को सड़क के एक किनारे करने का प्रयास किया गया, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता सड़क के बीचों बीच बैठ गए, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ यातायात अवरुद्ध हो जाने के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी, जिसमें सरकारी एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहन भी फंस गए। अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा एकराय होकर सड़क पर सरेआम बैठकर मार्ग अवरुद्ध करने और सरकार विरोधी नारेबाजी कर उत्पात मचाने, सरकारी कार्य में डालने और होर्डिंग्स व तोड़फोड़ की गई। तहरीर के आधार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर यूकेडी मुखर है। इस मुद्दे पर यूकेडी सरकार पर लगातार हमलावर हो रही है।

You Might Also Like

देहरादून का ये क्षेत्र चाय बागान घोषित, मची खलबली
उत्तराखंड: UCC विधेयक को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार
सफल रहा CM धामी का लंदन दौरा, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार
मुख्यमंत्री ने दिए वन विभाग के आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध पुनः जांच एवं अभियोजन के आदेश
अंकिता भंडारी केस: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने गृह सचिव को लिखी चिट्ठी, ‘भ्रामक’ दावों पर लिया कड़ा एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?