By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद करने के विरोध में कांग्रेस ने किया डोईवाला तहसील में प्रदर्शन व रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद करने के विरोध में कांग्रेस ने किया डोईवाला तहसील में प्रदर्शन व रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद करने के विरोध में कांग्रेस ने किया डोईवाला तहसील में प्रदर्शन व रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।

The Hill India News
Last updated: March 6, 2025 8:12 am
The Hill India News
Published: March 6, 2025
Share
SHARE

रेलवे प्रशासन द्वारा डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद करने के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस द्वारा डोईवाला तहसील में प्रदर्शन किया गया व डोईवाला उपजिलाधिकारी के माध्यम से रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की उत्तर रेलवे के अंतर्गत देहरादून जिला स्थित डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार रेलवे प्रबंधन ने फोर व्हीलर वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इससे डोईवाला क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों के साथ ही उन सभी यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन आते हैं।
डोईवाला रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बंद किए जाने से फोर व्हीलर रेलवे स्टेशन परिसर में नहीं जा पा रहे हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर तक भारी सामान उठाकर ले जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन पर आने वाले दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डोईवाला नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा की डोईवाला रेलवे स्टेशन परिसर तक यात्रियों को छोड़ने आने वाले वाहनों को रेलवे रोड बाजार में पार्क करना पड़ रहा है। इस वजह से बाजार में जाम लग रहा है। इससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

परवादून कांग्रेस जिला सचिव वरुण गुप्ता ने कहा की डोईवाला रेलवे स्टेशन परिसर में फोरव्हीलर नहीं जाने की वजह से किसी आपातकालीन स्थिति में स्टेशन परिसर तक एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहनों का प्रवेश भी नहीं हो सकेगा। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।  डोईवाला रेलवे स्टेशन के ठीक सामने राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इन छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए रेलवे लाइन क्रास करनी पड़ती है। ऐसे में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। पूर्व में कई बार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग की जा चुकी है, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई।

उत्तर रेलवे प्रबंधन को डोईवाला रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को फोरव्हीलर वाहनों के खोलने के आदेश दीये जाएं । साथ ही, डोईवाला की जनता एवं छात्र-छात्राओं के हित में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए। डोईवाला की जनता उक्त मांगों पर कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,सभासद गौरव मल्होत्रा,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,अफसाना अंसारी,वरुण गुप्ता,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,आरिफ अली,स्वतंत्र बिष्ट,सभासद प्रतिनिधी अमित सैनी, मोइन खान,कपिल अरोड़ा,हर्षित उनियाल,खुर्शीदा आदि उपस्थित रहे ।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-06-at-12.47.22-PM.mp4

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के हुए बंपर तबादले
उत्तराखंड: एंजेल चकमा हत्याकांड, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में अड़चन, CBI ने उठाए अहम सवाल
कोमा से जागी लड़की ने पूछा- “मेरे 3 बच्चे कहां हैं?” फ्रांस की युवती की कहानी ने डॉक्टरों को भी कर दिया हैरान
विधानसभा बजट सत्र 2023: पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
आंध्र प्रदेश : नितिन गडकरी ने राजामहेंद्रवरम में 3000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया
TAGGED:CongressdemonstratedDoiwala tehsilmemorandumProtestRailway MinisterUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?

The Hill India News
The Hill India News
August 5, 2026
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन: कैंसर से जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड से साउथ तक शोक की लहर
बॉम्बे हाई कोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत: इथेनॉल पर फेक और अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 5 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग; तमिलनाडु में कल्याणकारी योजनाओं की बौछार
दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?