By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : इस धनतेरस, समझदारी से करें खरीदारी:शुद्धता के लिए बीआईएस हॉलमार्क पर भरोसा करें
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : इस धनतेरस, समझदारी से करें खरीदारी:शुद्धता के लिए बीआईएस हॉलमार्क पर भरोसा करें
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : इस धनतेरस, समझदारी से करें खरीदारी:शुद्धता के लिए बीआईएस हॉलमार्क पर भरोसा करें

The Hill India News
Last updated: October 28, 2024 3:42 pm
The Hill India News
Published: October 28, 2024
Share
SHARE

धनतेरस त्योहार को देखते हुए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने उपभोक्ताओं से सोने और चांदी की खरीदारी के लिए अधिक विचारशील दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है। इसमें हॉलमार्क का स्थायी विश्वास मददगार होगा।

परंपरागत तौर पर धनतेरस वह पावन मौका है जब लोग सोने में निवेश करते हैं। यह सौभाग्य, धन और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है। बीआईएस धनतेरस के मौके पर खरीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, वह उपभोक्ताओं को हॉलमार्क वाले सोने और चांदी के आभूषणों के महत्व को बढ़ावा देकर समझदारी के साथ खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग में 3 चिह्न शामिल हैं; अर्थात् बीआईएस मानक चिह्न, कैरेट और उत्कृष्टता में सोने की शुद्धता;  और 6-अंकीय अल्फ़ान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड। एचयूआईडी – हॉलमार्किंग यूनिक आईडी एक अद्वितीय 6-अंकीय अल्फ़ान्यूमेरिक कोड है जो सोने के प्रत्येक आभूषण पर चिह्नित होता है।

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा, “हम बीआईएस एचयूआईडी आधारित हॉलमार्क के साथ धनतेरस के दौरान और उसके बाद उपभोक्ताओं के सोने के निवेश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीआईएस हॉलमार्क और उपयोग में आसान बीआईएस केयर ऐप के साथ उपभोक्ताओं को उनकी आभूषण खरीद की प्रामाणिकता का आश्वासन दिया जा सकता है।

उपभोक्ताओं को अब बीआईएस केयर ऐप पर ‘सत्यापित एचयूआईडी’ आइकन का उपयोग करके हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी की प्रामाणिकता को सत्यापित करने का भी अधिकार दिया गया है। स्वर्ण आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग शुल्क 45/- रुपये प्रति आभूषण है, जिसमें कर शामिल नहीं है। उपभोक्ता 200/- रुपये के परीक्षण शुल्क का भुगतान करके किसी भी बीआईएस मान्यता प्राप्त परख और हॉलमार्किंग केंद्र (एएचसी) में अपने हॉलमार्क वाले आभूषणों का परीक्षण करवा सकते हैं।

हॉलमार्किंग सोने-चांदी के आभूषण में सोने-चांदी की की आनुपातिक सामग्री का सटीक निर्धारण और आधिकारिक रिकॉर्डिंग है। हॉलमार्किंग उपभोक्ताओं को तीसरे पक्ष का आश्वासन और संतुष्टि प्रदान करती है कि उन्हें सोने (या चांदी) की सही शुद्धता मिलती है। बीआईएस की हॉलमार्किंग योजना के तहत,  हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री के लिए जौहरियों को पंजीकरण प्रदान किया जाता है और परीक्षण के दौरान पाई गई शुद्धता के आधार पर हॉलमार्किंग आभूषणों के लिए परख और हॉलमार्किंग केंद्रों को मान्यता दी जाती है।

बीआईएस पहले चरण में 23 जून 2021 से देश के 256 जिलों में सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग को लागू करने में सफल रहा है, जिसमें दूसरे चरण में 32 और जिले तथा तीसरे चरण में 55 जिले शामिल हैं। अनिवार्य हॉलमार्किंग के कार्यान्वयन के बाद से, पंजीकृत जौहरियों की संख्या 43,153 से बढ़कर 1, 93,567 हो गई है, जबकि एएचसी 948 से बढ़कर 1,611 हो गई है। इसके साथ ही, 40 करोड़ से अधिक सोने के आभूषणों को एचयूआईडी के साथ हॉलमार्क किया गया है।

 

You Might Also Like

बांग्लादेश की पूर्व पीएम के खिलाफ मानवता विरोधी अपराधों का मुकदमा तय, भारत में रह रहीं हसीना की मुश्किलें बढ़ीं
इंडिया अलाइंस की होगी आज बड़ी बैठक, ‘नीतीश-चंद्रबाबू नायडू से बात करुंगा’ बोले! उद्धव ठाकरे
राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर लगाया बड़ा आरोप कहा- संसद में उन्होंने गाली दी’ बीजेपी सांसद ने दिया जवाब
Uttarakhand: “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” बनी महिलाओं के सशक्तिकरण की चाबी, प्रदेश के 95 ब्लॉकों में की जा रही उत्पादों की बिक्री
“PM मोदी ने एक मैसेज से मेरा काम कर दिया, बड़े दिलवाले…” गुजरात में विपक्ष के पूर्व नेता ने सुनाया पुराना किस्सा
TAGGED:BISHallmarkNew Delhipurityshop wiselyThis Dhanterastrust
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?