By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद का फ़िल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल, होगा फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद का फ़िल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल, होगा फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद का फ़िल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल, होगा फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण

The Hill India News
Last updated: September 26, 2024 1:37 pm
The Hill India News
Published: September 26, 2024
Share
File Photo
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा फ़िल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के फ़िल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों और संस्थानों की जानकारी को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

इस फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार, कोरियोग्राफर, गीतकार, लेखक, कैमरामैन, फोटोग्राफर, तकनीशियन, स्पॉट बॉय, फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो मालिक और लाइन प्रोड्यूसर जैसी हस्तियों और संस्थानों की विस्तृत जानकारी को संकलित किया जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए एक गूगल फॉर्म भी तैयार किया गया है, जिसमें फ़िल्म से जुड़ी सभी प्रतिभाओं से उनकी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इच्छुक व्यक्तियों और संस्थानों से अनुरोध है कि वे 31 अक्टूबर 2024 तक नीचे दिए गए QR कोड या इस लिंक [https://tinyurl.com/UFDC-Resource-Directory](https://tinyurl.com/UFDC-Resource-Directory) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करें।

तिवारी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड की नई फ़िल्म नीति से आकर्षित होकर देश-विदेश के कई फ़िल्म निर्माता और निर्देशक यहाँ आ रहे हैं। इस फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण से स्थानीय फ़िल्म विधा से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले फ़िल्म निर्माता और निर्देशक स्थानीय प्रतिभाओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनी आगामी फ़िल्मों में अवसर प्रदान कर सकें। तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 118 व्यक्तियों और संस्थाओं ने इस फ़ार्म के माध्यम से अपनी जानकारी पंजीकृत कराई है। यह लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

फ़िल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों से श्री तिवारी ने आग्रह किया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में अपनी जानकारी अवश्य पंजीकृत कराएँ। अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [www.uttarainformation.gov.in](http://www.uttarainformation.gov.in) या ईमेल [ufdcfilm@gmail.com](mailto:ufdcfilm@gmail.com) पर संपर्क किया जा सकता है।  तिवारी ने फ़िल्म जगत से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और उत्तराखंड की समृद्ध फ़िल्म संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग दें।

You Might Also Like

New Delhi: दिल्ली स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, मामला दर्ज हुआ
Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर CM ने दी शुभकामनाएं, कहा-“योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है”
Uttarakhand : UKPSC ने इन सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी
बदरीनाथ धाम में यहां साधु ने की साधु की हत्या, थाने में सरेंडर
Manipur: केंद्रीय त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के तीन कर्मी दुकान में आग लगाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?