By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हो और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना : अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हो और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना : अमित शाह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हो और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना : अमित शाह

Rajesh Dabral
Last updated: May 17, 2022 10:13 am
Rajesh Dabral
Published: May 17, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

गृह मंत्री ने सुरक्षा और यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं को लेकर एक लम्बी बैठक की

अमित शाह ने कहा की अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हो और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े ये मोदी सरकार की प्राथमिकता है

अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये

कोविड महामारी के बाद ये पहली यात्रा है और अत्यधिक ऊंचाई के कारण अगर लोगो को किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो उसके लिए पर्याप्त इंतज़ाम करने होंगे

यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और किसी भी सूचना के प्रसार के लिए मोबाइल टावर बढ़ाये जाएँ, भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीने तैनात करने का भी निर्देश दिया

पर्याप्त संख्या में ऑक्सीज़न सिलेंडर सुनिश्चित करने के साथ ही 6000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एम्ब्युलेन्स तथा हेलीकाप्टर तैनात करने को भी कहा

यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी तरह की परिवहन सेवाएँ बढाई जानी चाहिए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी एक लम्बी बैठक की। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल भी शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े ये मोदी सरकार की प्राथमिकता है। अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोविड महामारी के बाद ये पहली यात्रा है और अत्यधिक ऊंचाई के कारण अगर लोगो को किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो तो हमें उसके लिए पर्याप्त इंतज़ाम करने होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और किसी भी सूचना के प्रसार के लिए मोबाइल टावर बढ़ाये जाएँ, साथ ही भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीने तैनात करने के निर्देश भी दिये।  अमित शाह ने पर्याप्त संख्या में ऑक्सीज़न सिलेंडर सुनिश्चित करने के साथ ही 6000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एम्ब्युलेन्स तथा हेलीकाप्टर तैनात करने को भी कहा। उन्होने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी तरह की परिवहन सेवाएँ बढाई जानी चाहिए।

बैठक में जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने गया कि पहली बार हर अमरनाथ यात्री को एक RIFD कार्ड दिया जाएगा और पाँच लाख रुपये का बीमा करवाया जाएगा। यात्रा के लिए टेंट सिटी, यात्रा मार्ग पर वाईफाई हॉटस्पॉट और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बाबा बर्फानी के ऑनलाइन लाइव दर्शन, पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और बेस कैंप में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

You Might Also Like

गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
उत्तराखंड में 16 साल बाद ‘डिजिटल महाकुंभ’: 30 हजार नक्शों और 34 हजार कर्मियों के साथ शुरू होगी जनगणना
Uttarakhand: पांच लोकसभा सीटों के लिए 55 प्रत्याशी उतरे चुनावी मैदान में, जाने क्या होगा आगे
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
IPL 2026: लखनऊ की हार के बाद मैदान पर गरमाया माहौल, ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच बहस ने खींचा ध्यान
TAGGED:Amarnath YatraAmit ShahDarshanpilgrims
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
कराची में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन हुआ हिंसक; भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा
अमरावती अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर धमाके से भीषण आग, तीन नवजातों की मौत; छह गंभीर बच्चों को किया गया रेफर
CWC की बैठक छोड़कर MA की परीक्षा देने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, बोले- डिग्री के लिए एक साल पीछे नहीं होना चाहता
‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, मंत्री ने जताई फसलों और जल सुरक्षा की चिंता
HIV पॉजिटिव की गलत एंट्री पर AIIMS ऋषिकेश पर 60 हजार का जुर्माना, राज्य आयोग ने बरकरार रखा फैसला
रुद्रपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर डटे सैकड़ों किसान
राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला, बोले- झूठ फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?