By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: यूएसडीएमए में राज्य सलाहकार समिति और आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने ली अफसरों संग बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: यूएसडीएमए में राज्य सलाहकार समिति और आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने ली अफसरों संग बैठक
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: यूएसडीएमए में राज्य सलाहकार समिति और आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने ली अफसरों संग बैठक

The Hill India News
Last updated: June 15, 2024 11:37 am
The Hill India News
Published: June 15, 2024
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में कंट्रोल रूम (राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र) में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की तैनाती हो गई है।शनिवार को राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने यूएसडीएमए और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ आगामी मानसून सीजन को लेकर बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से विभागीय स्तर पर मानसून को लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आपदा से कम से कम जानमाल का नुकसान हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय तथा सामंजस्य बनाते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कितनी त्वरित गति से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूएसडीएमए की नई बिल्डिंग में विश्वस्तरीय मानकों के आधार पर आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है और अब मानसून भी जल्द दस्तक देने वाला है। ऐसे में यूएसडीएमए के नए भवन से संचालित होने वाला कंट्रोल रूम आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण तथा राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि यह कंट्रोल रूम 24ग7 कार्य करते हुए आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में अहम योगदान देगा।

आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने उद्घाटन से संबंधित जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और यूएसडीएमए के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष ने बताया कि मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है, ऐसे में वे स्वयं विभिन्न जिलों में जाकर आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यों की स्थिति क्या है और कौन-कौन से कार्य होने शेष हैं तथा कार्यों के संपादन में आ रही समस्याओं को समाधान भी किया जाएगा।

इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन),  आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ऑपरेशंस) श्री राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार जोशी, अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला, राहुल जुगरान, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ देवीदत्त डालाकोटी, मनीष भगत, डॉ. पूजा राणा, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट, जेसिका टेरोन के साथ ही विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
एनडीटीबी (NDTV) में 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप,
Budget 2024: ‘विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में नई दिशा और गति प्रदान करेगा बजट’ CM धामी
उत्तराखण्ड : सीएम धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस
ताइवान को अपना हिस्सा बताते हुए चीनी सेना की चेतावनी, कहा ‘ताइवान की स्वतंत्रता का मतलब है जंग’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘राहुल गांधी झूठ की गूंज, कांग्रेस नाराज फूफा’, सीएम धामी का पलटवार; बोले- ‘उत्तराखंड की जमीन हरी घास नहीं, कोई भी आकर चर जाए’

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, 70 लाख रुपये की घोषणा! FIA की 2026 रेड बुक में आतंकी सरगना का नाम शामिल, पुराने दावों पर उठे सवाल
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने छीनी तीन जिंदगियां! प्रसव के लिए 3 जिलों में भटकती रही गर्भवती, अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद मां और जुड़वा बच्चों की मौत
‘अगर सारी बातें खोल दूं तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, चवन्नी वाले बयान से गरमाई सियासत
उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का सत्र; गैरसैंण को लेकर भी बढ़ी उम्मीद
दिशा सालियान केस में CBI की FIR से मचा बड़ा सियासी भूचाल, उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नामों का जिक्र; गैंगरेप की धारा ने बढ़ाई सनसनी
गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोका ‘राजमहल क्रूज’ का सफर! भागलपुर में फंसा आलीशान क्रूज, 9 विदेशी पर्यटकों को ट्रेन से सुरक्षित पटना भेजा गया
हरीश रावत के इस्तीफे से उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल! अब ‘Bigg Boss’ खड़गे से करेंगे मुलाकात, गोदियाल को भी भेजेंगे चिट्ठी
BRICS Summit खत्म, PM मोदी का बड़ा संदेश- टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार बनाना गलत, दुनिया के विकास पर पड़ता है असर
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?