देशफीचर्ड

बिहार में भीषण लू का कहर चार जिलों में 25 लोगों की गई जान, चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मचारी की भी मौत

खबर को सुने

बिहार में भीषण गर्मी और लू अब जानलेवा हो गई है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों से लू लगने से मौत और लोगों के बीमार पड़ने की सूचना आ रही है। औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद और आरा में लू लगने से अब तक 25 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है जबकि कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में लू के कहर से 12 लोगो की मौत हो गई है और 35 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार में बताया कि हीट वेव का शिकार होकर दिनभर में लगभग 200 मरीज आए और उनका इलाज किया गया।

उधर, नालंदा में लू लगने से एक होमगार्ड के जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 लोगों का इलाज बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक होमगार्ड का जवान रमेश प्रसाद भी शामिल है। रमेश सिवान के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह 16 लोग हिट वेव के कारण बीमार होकर सदर अस्पताल पहुंचे। लोग अपने घर से टेवल फैन लेकर पहुचे हैं। जहानाबाद में भी भीषण गर्मी और लू लगने से गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने आए आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आरा जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। लू लगने से तीन लोगों की जान चली गई है। इन तीन लोगों में एक होमगार्ड का जवान जो चुनावी ड्यूटी में लगा हुआ था। वहीं, जगदीशपुर में एक रिटर्निंग ऑफिसर की भी मौत ड्यटी के दौरान हो गई है। हालांकि हीट वेव से आर के सदर अस्पताल में अलग ही डरावना नजारा देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button