By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: खाद्य विभाग ने चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: खाद्य विभाग ने चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: खाद्य विभाग ने चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा

The Hill India News
Last updated: May 29, 2024 11:23 am
The Hill India News
Published: May 29, 2024
Share
SHARE

Dehradun: चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापेमारी अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों द्वारा राज्य के अलग-अलग जनपदों में मिलावटखोरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्रदेशभर में बड़ी संख्या में सैंपल लेने के साथ ही मिलावट कर रहे प्रतिष्ठानों को नोटिश जारी किये जा रहे हैं।

अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी ने कहा राज्य में खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान की कमान उपायुक्त खाद्य मुख्यालय जी०सी० कण्डवाल को सौंपी गई है। उनके के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित खाद्य निर्माण ईकाइयां, थोक विक्रेताओं व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्टानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की चौकिंग की जा रही है। जिसमें पुलिस प्रशासन की मदद से मिलावट खोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई आ रही है। मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगी।

अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी ने कहा आज पायुक्त खाद्य मुख्यालय जी०सी० कण्डवाल के नेतृत्व में टीम द्वारा देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र के सेलाकुई, हर्बटपुर, धर्मावाला क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी आदि का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्राविधानों के अन्तर्गत टीम द्वारा पूरे इलाके में सघन निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा सबसे पहले सुबह हरबर्टपुर पौंटा रोड़ पर दूध व अन्य खाध पदार्थों के आपूर्तिकर्ता वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें देहराडून से आपूर्ति हो रहे दुग्ध एवम् दुग्ध उत्पादकों की लेवलिंग, कॅडिशन व स्टोरेज की जाँच की गई। मौके पर लाइसेंस तलब किये गये। बिना लाइसेंस के सप्लाई करने पर नोटिस जारी किये गये।

अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि उसके बाद टीम मुखबिर की सूचना पर अधूवाला कुंज ग्रांट में स्थित एक पनीर निर्माता प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने निरीक्षण के दौरान पनीर निर्माण करता हुआ नहीं पाया। जबकि प्रतिष्ठान में 4-5 कुन्तल पनीर रखा हुआ था। टीम द्वारा पनीर के सम्बन्ध में मौके पर मौजूद सलमान नाम के व्यक्ति से कडाई के साथ पूछताछ की गई। प्रतिष्ठान मैं मौजूद सलमान नाम के व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह पनीर पांच से छ दिन पुराना है। और इसे हिमाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए बनाया गया है।

उन्होंने बतातया कि टीम द्वारा मौके पर प्रतिष्ठान सघन निरीक्षण करने पर कुछ पाम आयल के खाली पैकेट, कुछ पैकेट सैक्रीन जैसा पदार्थ तथा सेट्रिक एसिड जैसा लिक्विड पदार्थ पाया गया। इसके बारे में पूछताछ करने पर सलमान द्वारा बताया गया कि हम कभी कभी पनीर बनाने में पदार्थ का प्रयोग करते हैं। उसके बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा मौके पर जांच हेतू पनीर का नमूना लिया गया।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा इस कार्रवाई की सूचना संबधित पुलिस चौकी कुल्हान के चौकी इंचार्ज को हर्ष आगेरा को दी गई और मौके पर पुलिस बल भेजने का आग्रह किया गया। उनके द्वारा दो आरक्षी मौके पर भेजे गये। टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में सलमान द्वारा पनीर नष्ट किया गया। यह पनीर बासी एवम् व्यक्तियों को बीमार करने वाला था। इसका प्रयोग न हो सके इसलिए इसे नष्ट करया गया। अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो पनीर के नमूने एवं आधे दर्जन प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। कार्यवाही टीम में उपायुक्त खाद्य (मुख्यालय) जी०सी० कण्डवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर संजय तिवारी, एफ०डी०ए० विजिलेंस से संजय नेगी, योगेन्द्र सिह तथा कुल्हाल चौकी चौकी प्रभारी कुल्हाल हर्ष आगेरा, का० मोनू कुमार, मुकेश कुमार सम्मलित रहे।

You Might Also Like

Dalhi: लाल किले के बाहर कार धमाका: नौ की मौत, फिदायीन हमले की आशंका; फरीदाबाद विस्फोटक बरामदगी से जुड़े तारों की जांच तेज
उत्तराखंड में प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर प्रदेशभर में एफ.डी.ए. की छापेमारी
रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: अब सभी ट्रेनों में लगेंगे CCTV कैमरे, 74,000 डिब्बे और 15,000 इंजन होंगे हाई-टेक निगरानी के दायरे में
लॉरेंस बिश्नोई का नया प्लान: बेरोजगार युवाओं को बना रहा है निशाना, मुंबई-पुणे अलर्ट पर
Uttarakhand: नेपाल जा रही दो डग्गामार बसें पकड़ी गईं, ₹1.15 लाख का भारी जुर्माना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

NEET पेपर लीक विवाद: PM मोदी के ‘कड़े कानून’ के भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत देने के संकेत

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
UTU पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
TET पर सरकार का बड़ा ऐलान: लाखों सरकारी शिक्षकों को नहीं मिलेगी छूट, संसद में साफ कहा- परीक्षा पास करना रहेगा अनिवार्य
छात्रों से बातचीत को तैयार केंद्र सरकार, NEET विवाद के बीच संवाद से समाधान निकालने की पहल तेज
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार उबल पड़ा: कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
5 करोड़ शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हरिद्वार: कांवड़ मेले में 32 अस्थायी अस्पताल, जंगलों में वनकर्मियों की चौकसी और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम
‘बटवारा 1947’ को बिना किसी कट के मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दिखेगी विभाजन की दर्दभरी कहानी
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव: अब TTE की टिकट जांच होगी बॉडी कैमरे की निगरानी में, बातचीत और विवाद की पूरी रिकॉर्डिंग होगी
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना के बाद CAPFs में 50% आरक्षण, जानिए आर्मी और अर्धसैनिक बलों की नौकरी में क्या है सबसे बड़ा अंतर
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक का बड़ा खुलासा: परीक्षा रद्द, हजारों छात्रों का भविष्य अधर में
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?