By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा, तरसेम सिंह की हत्या का शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा, तरसेम सिंह की हत्या का शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर
उत्तराखंडदेशफीचर्ड

उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा, तरसेम सिंह की हत्या का शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर

The Hill India News
Last updated: April 9, 2024 2:20 pm
The Hill India News
Published: April 9, 2024
Share
SHARE

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की कथित तौर पर हत्या करने वाला शूटर अमरजीत सिंह बिटटू उर्फ गंडा को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के कलियर में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया. अमरजीत सिंह बिट्टू ऊर्फ गंडा के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था . पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सोमवार आधी रात के बाद हुई मुठभेड़ के दौरान, हत्या मामले का दूसरा आरोपी सरबजीत सिंह फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह पर भी एक लाख रू का इनाम घोषित है. उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि 28 मार्च को हत्याकांड में वांछित इनामी बदमाश सहारनपुर से हरिद्वार जिले के भगवानपुर और कलियर होकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जाने वाले हैं. उन्होंने बताया कि सूचना पर हरिद्वार में पुलिस और एसटीएफ ने जगह-जगह संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आधी रात के बाद लगभग साढ़े बारह बजे भगवानपुर में गागलहेडी तिराहे पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध लोगों को जब पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वे दोनों बचते हुए इमलीखेड़ा-कलियर की तरफ भागने लगे.

कुमार ने बताया कि कुछ दूरी पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया जिस पर उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ लेकर मौके से भाग निकला. उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया . प्रदेश पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृत आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू (48) के रूप में हुई.

You Might Also Like

New Delhi: ‘इंडिगो’ ने तोडा ‘एयर ‘इंडिया’ का एयरक्राफ्ट ऑर्डर का रिकॉर्ड, खरिदेगा 500 एयरबस प्लेन
Uttarakhand: गांधी और शास्त्री जयंती पर उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की नैरेटिव पॉलिसी पर सेना प्रमुख का कटाक्ष, बोले – “जीत मन में होती है”
पश्चिम बंगाल: नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, थाने में धरने पर बैठे भाजपा नेता; टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप
रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 2 तीर्थयात्रियों की मौत, 10 अब भी लापता
TAGGED:uttarakhand news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?