By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्यसभा चुनाव से पहले सपा में हुआ तनाव, अखिलेश के फैसले से पार्टी कैंप में बेचैनी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > राज्यसभा चुनाव से पहले सपा में हुआ तनाव, अखिलेश के फैसले से पार्टी कैंप में बेचैनी
देशफीचर्ड

राज्यसभा चुनाव से पहले सपा में हुआ तनाव, अखिलेश के फैसले से पार्टी कैंप में बेचैनी

The Hill India News
Last updated: February 14, 2024 2:02 am
The Hill India News
Published: February 14, 2024
Share
File Photo
SHARE

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के तीन उम्मीदवारों का ऐलान होते ही घर का झगड़ा अब सड़क पर है. तनातनी तो लंबे समय से चल रही थी. बस राज्यसभा के टिकट ने उसे हवा दे दी. PDA के नाम पर अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खुल गया है. अखिलेश यादव ही कहते रहते हैं कि उनका PDA इस बार NDA को हराएगा. वे PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताते रहे हैं. सबसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को चिट्ठी लिख दी. अखिलेश को भेजने से पहले उन्होंने इसे मीडिया को दे दिया. चिट्ठी लिखने के पीछे उनका असली मकसद भी यही था. वे चाहते थे कि सब जान जाएं कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब नाराज चल रहे हैं. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. चिट्ठी में नाराज होने का कारण उन्होंने कुछ और बताया है जबकि असली वजह कुछ और है.

स्वामी चाहते थे कि अखिलेश यादव उन्हें राज्यसभा भेज दें. इसके लिए वे लंबे समय से लॉबिंग कर रहे थे. सनातन धर्म, रामायण और भगवान राम के खिलाफ वे लगातार विवादित बयान देते रहे हैं. इस बहाने वे सामाजिक न्याय का मसीहा की अपनी इमेज बनाने में लगे थे. उन्हें लग रहा था PDA के फार्मूले पर वे राज्यसभा जाने के लिए सबसे योग्य नेता हैं. पर अखिलेश यादव ने तो उनके बारे में एक बार भी नहीं सोचा. पार्टी के सीनियर लीडर मनोज पांडे से लेकर राकेश प्रताप सिंह तक उनके खिलाफ लगातार बोलते रहे. दोनों नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मानसिक रूप से बीमार तक कह दिया. कई सवर्ण नेताओं ने उन्हें पार्टी से बाहर करने की भी मांग की. लेकिन उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा जब राज्य सभा के लिए उनके नाम पर विचार तक नहीं किया गया.

अखिलेश यादव के लिए पल्लवी पटेल भी नई मुसीबत बन गई है. वे अपना दल कमेरावादी पार्टी से विधायक हैं. मन ही मन वे भी राज्य सभा जाना चाहती थीं. पिछले पांच दिनों से वे अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थीं. अखिलेश से मिलने का समय उन्हें मंगलवार को मिला. अखिलेश यादव ने इस बार किसी पिछड़े या मुस्लिम को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया है. पल्लवी पटेल का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लिए PDA सिर्फ नारा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक भी पिछड़े समाज के नेता को टिकट नहीं दिया.जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्य सभा का टिकट देकर अखिलेश यादव ने नई मुसीबत मोल ले ली है. समाजवादी पार्टी के अंदर और बाहर घमासान मचा है. पार्टी के कई नेता चुप हैं पर मन ही मन बहुत नाराज हैं. मुस्लिम बिरादरी के नेताओं का भी यही हाल है. एक विधायक ने कहा वोट हमारा और राज किसी और का. जया बच्चन और आलोक रंजन दोनों ही गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं.

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: देशभर में कितने मंदिरों का विधायी अधिग्रहण हुआ? बांके बिहारी मंदिर केस की सुनवाई में उठाया अहम मुद्दा
Weather Today: इन राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा, कहीं पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
हरिद्वार भूमि घोटाले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, दो IAS समेत 10 अफसर निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश
आवारा कुत्तों का क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी पूरे देश की नजर
West Bengal: ED अधिकारियों पर हमले से बंगाल में बवाल, BJP ने मांगा ममता का इस्तीफा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डमौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

The Hill India News
The Hill India News
August 4, 2026
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- “कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, डरने वाला नहीं”
“बीजेपी बांकीपुर हार गई, लेकिन कमजोर नहीं हुई”—जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा संदेश, कहा- जनता ही बनाती है, जनता ही हटाती है
यूपी के मदरसों में बड़ा बदलाव: अब नहीं मिलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, केवल 12वीं तक होगी पढ़ाई; योगी कैबिनेट के फैसले से शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?