By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: CM धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: CM धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: CM धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

The Hill India News
Last updated: December 25, 2023 3:13 pm
The Hill India News
Published: December 25, 2023
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामपुरम, बाजपुर रोड, काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का लोर्कापण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण देश आज ’’सुशासन दिवस’’ मना रहा है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण काशीपुर की इस पुण्य भूमि में किया जा रहा है। कवि, वक्ता, प्रधानमंत्री एवं एक सरल व्यक्ति के रूप में अटल जी का संपूर्ण जीवन, राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मेरे जैसे अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी द्वारा दिखाए गए संकल्प पथ पर चल कर ही हम अपने सपनों का भारत बना सकते हैं। भारत के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी सोच वाली परियोजना, परमाणु परीक्षण जैसे साहसी कदम अटल जी के नेतृत्व में इस देश ने देखी। अटल जी ने ही देश के विकास के लिए अलग लकीर खींचने का काम किया। शिक्षा, संचार तथा साफ्टवेयर तकनीक के क्षेत्र में अटल जी ने भारत का लोहा विश्व में मनवाया। सुशासन, सामाजिक सशक्तिकरण अटल जी का जीवन दर्शन था। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य करते हुए समस्त देशवासियों को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे। वे हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित व सक्रिय रहते थे। उन्होंने राष्ट्रधर्म को हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा, समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वे सदा तन-मन से समर्पित रहे। उन्होंने कहा स्व. अटल जी का उत्तराखंड के साथ दिव्य रिश्ता है। स्व. अटल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना कर हम सभी के सपनों को साकार करने का काम किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृृत्व में उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार श्रद्धेय अटल जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर राज्य के चहुंमुखी विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए प्रयासरत है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी भव्य और दिव्य भारत को बनते हुए देख पा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने हेतु उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके द्वारा देश के सर्वांगीण विकास हेतु की गई अभिनव पहल तथा विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुशासन की संकल्पना हमारी सरकार में आई। लोगों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करना सुशासन की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा स्वर्गीय अटल जी के बताए रास्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अटल जी की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल में गरीब जनता की चिंता को दूर करते हुए मुफ्त वैक्सिनेशन के साथ ही मुफ्त राशन की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री जी सभी वर्ग की चिंता करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शालीनता, विनम्रता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी धामी ने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है और सभी से पूरी शालीनता से मिलते हैं। प्रदेश, मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी गणेश जोशी ने स्वर्गीय अटल जी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी हिमालय जैसे विराट, मां गंगा जितने पवित्र थे। देश के विकास हेतु पूरे समर्पण भाव से कार्य करते रहे। अटल जी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार काम किए और विश्व पटल पर देश का मान–सम्मान भी बढ़ाया।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, अरविन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सायरा बानो, अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवम विपणन बोर्ड डॉ.अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष एस.सी आयोग मुकेश कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

एक सिरफिरा तांत्रिक और 42 शिकार, एक मकसद..लेकिन क्यों वो कुंवारी लड़कियों को मारकर पीता था उनकी लार
Uttarakhand Tunnel Rescue : रैट माइनर्स पर टिकी सारी उम्मीदें, अब अच्छी ख़बर का इंतजार
Uttarakhand : मानव वन्य जीव संघर्ष! हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, मचा हड़कंप
बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से संसदीय कार्यवाही का शंखनाद; जानें क्या है इस बार का पूरा रोडमैप
Uttarakhand: CM धामी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड के स्वास्थ्य योद्धाओं ने रचा सेवा का इतिहास, चारधाम यात्रा और आपदाओं में उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था रही मजबूत कवच
TAGGED:Good Governance Dayprogram organizedtribute to former PM Atal Bihari VajpayeeUttarakhand CM Dhami
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

The Hill India News
The Hill India News
October 10, 2026
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
दून की बासमती पर कंक्रीट का कब्जा! कभी दुनिया में महक बिखेरने वाले धान के खेत सिमटे, अब 160 किसानों के भरोसे विरासत बचाने की जंग
देहरादून में महिला के अपहरण की साजिश, हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट! 5 हजार का इनामी ‘पंडित’ गिरफ्तार, चार आरोपियों के जुड़े तार
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?