By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: डोईवाला के गांवों तक सड़कों के निर्माण के लिए वन मंत्री से मिले, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल 
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: डोईवाला के गांवों तक सड़कों के निर्माण के लिए वन मंत्री से मिले, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल 
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: डोईवाला के गांवों तक सड़कों के निर्माण के लिए वन मंत्री से मिले, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल 

The Hill India News
Last updated: December 25, 2023 3:04 pm
The Hill India News
Published: December 25, 2023
Share
SHARE

Dehradun: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों तक सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग की एनओसी का इंतजार है। एनओसी दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य प्रीतम सिंह के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि सड़क नही होने के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है व ग्रामीण पलायन करने के लिए मजबूर हैं । वन विभाग को लंबित मोटर मार्गों के निर्माण के लिए जल्द से जल्द स्वीकृति देनी चाहिए । वन मंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उनियाल के अनुसार, मुलाकात के दौरान वन मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि डोईवाला एवं रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत कई गांव वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण सड़क मार्ग से वंचित हैं। इन गांवों की हजारों की संख्या में आबादी सड़क नहीं बनने के कारण अपने पुश्तैनी घरों से पलायन करने को मजबूर हो रही है। इन गांवों के निवासी आज भी कच्चे जोखिम भरे रास्तों से आवागमन कर रहे हैं। स्कूली बच्चों को पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इन गांवों तक सड़क नहीं बनने की वजह वन विभाग से अनुमति नहीं मिलना बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेता उनियाल ने बताया, ज्ञापन में सन गांव से वाया सिंधवाल गांव नाहींकलां तक आठ किमी, सन गांव से कैरवान गांव तक सात किमी, धारकोट से लड़वाकोट तक 8 किमी, धारकोट से हल्द्वाड़ी तक 12 किमी,तथा एयरपोर्ट रोड से कुड़ियाल गांव तक 800 मीटर, अपर तलाई से चित्तौर गांव तक लगभग 3 किमी.सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया गया।

वन मंत्री को बताया, सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी का इंतजार है। सड़क नहीं बनने से लोगों को कई किमी. उबड़ खाबड़ जोखिम वाले रास्तों से होकर चलना पड़ रहा है। इसके साथ ही जंगली जानवरों द्वारा डोईवाला क्षेत्र की खेती को हो रहे भारी नुकसान की समस्या के सम्बंध में भी अवगत कराया व जंगली जानवरों की रोकथाम की मांग की। उन्होंने वन मंत्री से इस दिशा में कार्यवाही कराने का अनुरोध किया है।

You Might Also Like

हांगकांग-सिंगापुर में MDH और एवरेस्ट मसालों पर बैन के बाद, अब सैंपलों की होगी टेस्टिंग
ट्रंप के ‘नरक’ वाले बयान पर वैश्विक विवाद: अमेरिकी सांसद ने लगाई फटकार, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
तमिलनाडु राजभवन के मुख्य गेट पर फेंका पेट्रोल बम, युवक को लिया हिरासत में
NEET पेपर लीक विवाद: PM मोदी के ‘कड़े कानून’ के भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत देने के संकेत
उत्तराखण्ड : वाडिया इंस्टीट्यूट के सहयोग से हमने ग्लेशियर अध्ययन केंद्र भी स्थापित किया है – सीएम धामी
TAGGED:construction of roadsForest MinisterMohit UniyalParvadun Congress District Presidentvillages of Doiwala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
उत्तराखंड SIR में चौंकाने वाले आंकड़े: 40 हजार से ज्यादा मतदाता लापता, एक व्यक्ति ने दर्ज कराईं 5,906 आपत्तियां
पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?