By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Rajasthan assembly elections: बीजेपी-कांग्रेस के वो 10 बड़े चेहरे, जिन पर टिकी हैं राजस्थान में सभी की निगाहें
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > Rajasthan assembly elections: बीजेपी-कांग्रेस के वो 10 बड़े चेहरे, जिन पर टिकी हैं राजस्थान में सभी की निगाहें
देशफीचर्ड

Rajasthan assembly elections: बीजेपी-कांग्रेस के वो 10 बड़े चेहरे, जिन पर टिकी हैं राजस्थान में सभी की निगाहें

The Hill India News
Last updated: November 25, 2023 6:33 am
The Hill India News
Published: November 25, 2023
Share
File photo
SHARE

Rajasthan assembly elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. राज्य की 200 में से 199 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बार के चुनाव में 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं, मतदान करवाने के लिए करीब तीन लाख कर्मचारियों की तैनाती की गई है. राज्य में इस बार मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच माना जा रहा है.इन दोनों ही पार्टियों की ओर से कई कद्दावर नेता मैदान में उतरे हैं. इनमें 10 चेहरे ऐसे हैं जिनके चुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है.

Contents
बीजेपी के पांच बड़े चेहरेकांग्रेस के पांच बड़े चेहरे

बीजेपी के पांच बड़े चेहरे

1-वसुंधरा राजे सिंधिया वसुंधरा राजे पूर्व सीएम भी हैं और राजस्थान में उन्हें कभी पार्टी का सर्वेसर्वा भी माना जाता था. हालांकि, पिछले कुछ साल में केंद्रीय नेतृत्व और उनके बीच कई बार मतभेद सामने आ चुके हैं. हर बार की तरह इस बार भी वसुंधरा अपनी पसंदीदा सीट झालरापाटन से मैदान में हैं.

2- राज्यवर्धन सिंह राठौर बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. बीजेपी ने उन्हें झोटवाड़ा सीट से मैदान में उतारा है. 2014 में पहली बार सांसद बनने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौर को पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में उतारा है. फिलहाल वो जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं.

3- दीया कुमारी राजस्थान बीजेपी में वसुंधरा राजे सिंधिया के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी की चर्चा हुई तो वो हैं दीया कुमारी. दीया कुमार फिलहाल राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद भी हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.

4- किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान में चुनाव बीजेपी के जिस चौथे प्रत्याशी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं उसमें किरोड़ी लाल मीणा का नाम शामिल है. पार्टी ने किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है.

5- महंत बालक नाथ राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार में बाबा बालक नाथ के नाम भी चर्चा खूब हुई. कुछ लोगों ने इन्हें राजस्थान का योगी तक कह दिया. बीजेपी ने इन्हें तिजारा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है. महंत बालक नाथ को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने इमरान खान को मैदान में उतारा है.

कांग्रेस के पांच बड़े चेहरे

1- अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मैदान में है. इस सीट को गहलोत की सबसे पसंदीदा सीट मानी जाती है. पिछले 25 साल से गहलोत का इस सीट पर कब्जा है.

2- सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट को नंबर दो माना जाता है. पार्टी ने पायलट को टोंक सीट से मैदान में उतारा है. पायलट वर्तमान में इसी सीट से विधायक भी हैं. 1990 से लेकर अभी तक के चुनाव में कांग्रेस तीन बार इस सीट को जीतने में सफल रही है.

3- गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी चुनाव मैदान में है. पार्टी ने उन्हें लक्ष्मणगढ़ की हॉट सीट से मैदान में उतारा है. यह सीट राजस्थान के सीकर जिले में आती है. पार्टी ने डोटासरा को जुलाई 2020 में राजस्थान कांग्रेस की कमान सौंपी थी.

4- सीपी जोशी पार्टी हलकों में सीपी जोशी को प्रोफेसर के नाम से जाना जाता है. हालांकि, वो खुद पीएचडी भी हैं. कांग्रेस पार्टी ने सीपी जोशी को नाथद्वारा सीट से मैदान में उतारा है. नाथद्वारा को सीपी जोशी का गढ़ माना जाता है क्योंकि वो यहां से पांच बार के विधायक भी हैं.

5- नरेंद्र बुडानिया राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार में नरेंद्र बुडानिया का नाम भी खूब चर्चा में रहा है. कांग्रेस पार्टी ने इन्हें चूरू जिले की तारानगर सीट से मैदान में उतारा है. बुडानिया पूर्व राज्यसभा सदस्य भी हैं. हाल ही में नरेंद्र बुडानिया अपने विवादित बयान को लेकर भी चर्चा में थे.

 

You Might Also Like

हरिद्वार में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारधामों में तापमान शून्य से नीचे
राजद का आरोप – बिहार सरकार ने आचार संहिता के दौरान महिलाओं को किया भुगतान, चुनाव आयोग से की शिकायत
संसद डायरी: बजट 2026 पर चर्चा के बीच आज राहुल गांधी का ‘शक्ति प्रदर्शन’, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ने बढ़ाई सियासी तपिश
Uttarakhand: कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 27 जुलाई से दो अगस्त तक स्कूल बंद रखे जाने के आदेश
भागलपुर में दर्दनाक हादसा: डीजे वैन बिजली के तार से टकराकर पलटी, 5 की मौत, 3 गंभीर
TAGGED:10 big facesBJP-CongressRajasthan assembly elections
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

The Hill India News
The Hill India News
October 2, 2026
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?