By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मणिपुर में भीड़ ने किया सुरक्षा चौकियों पर हमला, लूट ले गए हथियार और गोला-बारूद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मणिपुर में भीड़ ने किया सुरक्षा चौकियों पर हमला, लूट ले गए हथियार और गोला-बारूद
देशफीचर्ड

मणिपुर में भीड़ ने किया सुरक्षा चौकियों पर हमला, लूट ले गए हथियार और गोला-बारूद

The Hill India News
Last updated: August 4, 2023 3:12 am
The Hill India News
Published: August 4, 2023
Share
Image Source : सांकेतिक तस्वीर
SHARE

मणिपुर: पिछले 3 महीने से लगी हिंसा की आग शांत नहीं हो रही है। हिंसा की वजह से अब तक 160 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सरकार और प्रशासन हालात काबू में होने के दावे तो कर रहा है लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे यह दावे केवल हवाहवाई ही नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को भीड़ ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में दो सुरक्षा चौकियों में तोड़फोड़ की और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद लूट लिए।

गुरुवार देर रात मणिपुर पुलिस के एक बयान में कहा गया कि भीड़ ने बिष्णुपुर में मणिपुर सशस्त्र पुलिस की दूसरी बटालियन के कीरेनफाबी पुलिस चौकी और थंगलावई पुलिस चौकी पर हमला किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद ले गए। पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने उसी जिले के हिंगांग पुलिस स्टेशन और सिंगजामेई पुलिस स्टेशन से हथियार और गोला-बारूद छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

बयान में कहा गया है कि सशस्त्र हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच कौट्रुक, हरओथेल और सेनजाम चिरांग इलाकों में गोलीबारी हुई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी सहित दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का जवाब दिया और हमलावरों को खदेड़ दिया। बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों की सीमा पर फौगाकचाओ इखाई में 500-600 लोगों की अनियंत्रित भीड़ जमा होने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें लगभग 25 लोगों को मामूली चोटें आईं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम — ‘RAMP’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन
संसद का विशेष संग्राम: ‘नारी शक्ति’ बनाम ‘परिसीमन’ की राजनीति, मोदी सरकार के तीन विधेयकों पर आर-पार की जंग
‘कर्तव्य ही आरंभ है’: पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन, बोले – हर निर्माण राष्ट्र निर्माण का प्रतीक
बड़ी ख़बर: केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्जन भर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त
Dehradun: भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार, जिलाधिकारी के निरीक्षण से जगी उम्मीद
TAGGED:ammunitionlooted armsManipurmob attackedsecurity posts
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दुर्घटनादेशफीचर्ड

हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
बजरंग सेतु पर बदलेगा श्रद्धालुओं का अनुभव: कांच वाले हिस्से पर शुल्क, कांवड़ यात्रा में रहेगा प्रतिबंध; सुरक्षा के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?