By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: छात्रा की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरप्तार…
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > छात्रा की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरप्तार…
क्राइम

छात्रा की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरप्तार…

Rajesh Dabral
Last updated: March 4, 2022 10:33 am
Rajesh Dabral
Published: March 4, 2022
Share
SHARE

दिनांक: 03-03-2022 को ग्राम प्रधान डांडा लखौंड द्वारा जरिये टेलीफोन थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी गयी कि, सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास एक युवक एक युवती को गोली मारकर फरार हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गम्भीर अवस्था में घायल पडी युवती को उपचार हेतु हीलिंग टच हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए मृतक युवती के परिजनों को सूचना दी गयी तथा उच्चाधिकारीगणों के निर्देश पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को अभियुक्त के हुलिये से अवगत कराते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में तथा जनपद की सीमाओं पर स्थित अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों पर प्रत्येक वाहन की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता श्री राकेश बंसल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्त आदित्य तोमर के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 109/22 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ की गयी, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक: 04-03-2022 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आदित्य तोमर के हुलिये से मिलते जुलते एक युवक को शिवगंगा एन्क्लेव के निकट स्थित आर्मी हास्टल के पास झाडियों से संदिग्ध अवस्था में बाहर आते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शिवगंगा एन्क्लेव के आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए शिवगंगा एन्क्लेव को जाने वाली रोड पर स्थित पुल से करीब 300 मीटर आगे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम आदित्य तोमर पुत्र स्व0 अनिल तोमर बताया गया, मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:*
आदित्य तोमर पुत्र स्व0 अनिल तोमर निवासी: ईश्वर विहार सुन्दरवाला, थाना रायपुर देहरादून, मूल निवासी: ग्रा0 उनखेडकी, थाना उन जिला शामली उत्तरप्रदेश।

*पूछताछ का विवरण:* पूछताछ में अभियुक्त आदित्य तोमर द्वारा बताया गया कि वह सिद्धार्थ फार्मेसी आई0टी0पार्क देहरादून में डी0फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है तथा मृतका कु0वंशिका उसी के साथ पढती थी। लगभग एक माह पूर्व वंशिका द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड की गयी थी, जिस पर मेरे द्वारा कमेंट किया गया था। जिसको लेकर वंशिका तथा मेरे बीच कहासुनी हो गयी तथा वंशिका द्वारा हमारे कालेज में उसके परिचित सीनियर छात्रों से इस सम्बन्ध में मेरी शिकायत की गयी, जिनके द्वारा मेरे परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी गयी थी। उसके पश्चात कालेज बन्द हो गया तथा दिनाक: 03-03-2022 को कालेज के खुलने पर शाम के समय मेरी मुलाकात कालेज के गेट के सामने वंशिका से हुई और हम दोनो के बीच फिर से इस बात को लेकर कहासुनी हो गयी। वंशिका ने मौके पर अपने परिचित सीनियर छात्रों को बुला लिया जिनके द्वारा मुझे डरा धमाककर मुझसे जबरदस्ती वंशिका के पैर छूकर उससे माफी मगंवाई गयी। इस बात को लेकर मैं आवेश में आ गया और पूर्व से मेरे पास रखे एक तमंचे को लेकर वापस कालेज के पास आया। कालेज के पास ही स्थित दैनिक उपयोग की दुकान में मुझे वंशिका मिली, जहां मैने उसे तंमचा दिखाकर उन लोगों को बुलाने की बात कही। इसी बीच हम दोनो के बीच हुई कहासुनी में मैने वंशिका को गोली मार दी और पकडे जाने के डर से मैं अपनी मोटर साइकिल व तमंचा मौके पर ही छोडकर वहां से फरार हो गया। मैं देहरादून से भागने की फिराक में था लेकिन जगह-जगह देहरादून पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग को देखकर पकडे जाने के डर से रातभर मैं रायपुर क्षेत्र में जंगल में छिपा रहा तथा आज फिर वहां से भागने की फिराक में था कि तभी पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
*बरामदगी:*
01: घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल नं0: यू0के0-07-बीएम-1359
02: घटना में प्रयुक्त तमंचा मय खोखा
03: एक मोबाइल फोन (की-पैड वाला)

*पर्यवेक्षण अधिकारी:*
01: श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर
02: श्री अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी

*पुलिस टीम:*
01: श्री अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष रायपुर
02: व0उ0नि0 आशीष रावत थाना रायपुर
03: उ0नि0 अर्जुन गुसाई, चौकी प्रभारी मयूर विहार
04: उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी माल देवता
05: उ0नि0 राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी बालावाला
06: उ0नि0 रविन्द्र नेगी, उ0नि0 वेद प्रकाश, म0उ0नि0 भावना, म0उ0नि0 कविता,
07: ASI योगेन्द्र, ASI तेजपाल, ASI राजकुमार, ASI मनोज
08: कां0 किशनपाल, कां0 गम्भीर, कां0 सौरभ वालिया, कां0 दीप प्रकाश, कां0 प्रेम, कां0 रमेश,
कां0 मुकेश बंग्वाल
09: म0कां0 शोभा, म0कां0 मनीषा

*एसओजी*: कां0 आशीष शर्मा, कां0 नवनी

You Might Also Like

किसानों के खातों में गड़बड़ झाला कर लाखों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
भायखला में मारपीट का मामला: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, CCTV फुटेज बना अहम सबूत
Dehradun : क्रिप्टो में Online ट्रेडिंग के नाम पर दिव्यांग से 13 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
शर्मनाक-उत्तराखंड : शिक्षक बना भक्षक, यहां कलयुगी गुरु गिरफ्तार
सीबीआई ने राजद नेता भोला यादव को आज गिरफ्तार कर लिया है.
TAGGED:24 hours.abscondingarrestedgirl studentpolice
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
दिल्ली दंगा मामला 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज
इतिहास रच गया बालक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू, तोड़ डाला महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड
सेवा, सुशासन और समर्पण का महाकुंभ बना ‘सेवा पखवाड़ा’; ऋषिकेश में उमड़ा 20 हजार लोगों का सैलाब, युवाओं को मिला जापान का टिकट
बदरीनाथ धाम में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता पर BKTC सख्त; 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, हड़कंप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?