By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : DM सोनिका के आदेश पर 3 तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील, प्रवेश प्रतिबंधित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : DM सोनिका के आदेश पर 3 तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील, प्रवेश प्रतिबंधित
उत्तराखंड

Uttarakhand : DM सोनिका के आदेश पर 3 तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील, प्रवेश प्रतिबंधित

The Hill India Desk
Last updated: July 18, 2023 6:22 am
The Hill India Desk
Published: July 18, 2023
Share
SHARE

बड़ी ख़बर : DM सोनिका के आदेश पर 3 तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील, प्रवेश प्रतिबंधित

देहरादून : DM सोनिका के आदेश पर इन तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील, प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित

देहरादून : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी सोनिका के आदेशों के बाद तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील कर दिए गए हैं। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अभिलेखों से छेड़छाड़ और फाइल बदलने के मामले में देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश तहसील के रिकॉर्ड रूम की जांच शुरू कर दी गई है।

डीएम सोनिका के आदेश पर तीनों तहसीलों के रिकॉर्ड रूम सील कर दिए गए। वहीं, देहरादून में सब रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड रूम को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। एसडीएम या एडीएम की अनुमति के बिना कोई कर्मचारी रिकॉर्ड रूम में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

गौरतलब है कि सब रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड रूम से बैनामों की मूल फाइल गायब करने और कई फाइलों में दस्तावेज बदलने के मामले में तीन दिन पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले की एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। इससे इतर प्रशासनिक कार्रवाई भी जारी है।

सोमवार को डीएम सोनिका ने एडीएम (वित्त) रामजीलाल शर्मा के साथ विकासनगर तहसील स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। वहीं, एडीएम (प्रशासन) डॉ. एसके बरनवाल ने देहरादून सब रजिस्ट्रार ऑफिस में निरीक्षण कर रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा का जायजा लिया।

उन्होंने बताया, रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। रिकॉर्ड रूम को सील करते हुए निर्देश दिए गए कि कोई भी कर्मचारी बगैर एडीएम की अनुमति के कोई भी दस्तावेज नहीं छुएगा। रिकॉर्ड रूम को सील करते हुए प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं, डीएम के निर्देश पर ऋषिकेश और विकासनगर में भी रिकॉर्ड रूम सील किए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित एसडीएम की अनुमति के बगैर रिकॉर्ड रूम से संबंधित कोई भी कार्य कर्मचारी नहीं करेंगे।

You Might Also Like

उत्तराखंड की राजनीति में ठग का पर्दाफाश: कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल छलके आंसू, कहा- ‘मुझे पद से हटा दें, पर सच सामने आए
भाई बहन को डिजिटल अरेस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand: प्रदेश के 1983 राजस्व गांव नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में शामिल, धामी सरकार का बड़ा फैसला
उत्तराखंड में बढ़ रहें कोरोना के मरीज, 24 घंटे में 76 नए संक्रमित मिले
देहरादून में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंथन: ‘वन हेल्थ’ और सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
TAGGED:DehradunDM SonikaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 12, 2026
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?