By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : वन्दे भारत समेत ये ट्रेन हुई कैंसिल, कुछ का बदला रूट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : वन्दे भारत समेत ये ट्रेन हुई कैंसिल, कुछ का बदला रूट
उत्तराखंड

Uttrakhand : वन्दे भारत समेत ये ट्रेन हुई कैंसिल, कुछ का बदला रूट

The Hill India Desk
Last updated: July 12, 2023 3:17 am
The Hill India Desk
Published: July 12, 2023
Share
SHARE

देहरादून : अंबाला मंडल के सरहिंद-नागलडेम एवं चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड और दिल्ली मंडल के दिल्ली–दिल्ली शाहदरा में भारी जलभराव के चलते और हरिद्वार यार्ड में भारी बारिश एवं ओएचई पोल के गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

आपको बता दें कि बारिश के चलते कई जगह रेलवे ट्रेक पर मलबा आने और पटरियों पर जलभराव होने से दून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और उज्जैन एक्सप्रेस समेत मुरादाबाद मंडल की 11 ट्रेंने रद्द कर दी गई हैं। जबकि मंडल की आठ ट्रेनों के रूट बदलने के साथ 23 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड किया गया। इसके चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया, अंबाला मंडल के सरहिंद-नागलडेम एवं चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड और दिल्ली मंडल के दिल्ली–दिल्ली शाहदरा में भारी जलभराव के चलते और हरिद्वार यार्ड में भारी बारिश एवं ओएचई पोल के गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। वहीं, कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रद्द ट्रेनों के टिकटों की रकम वापसी के लिए रेलवे की ओर से कुछ रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर भी बनाए गए हैं। जबकि देहरादून रेलवे स्टेशन में पूछताछ काउंटर से ही टिकट की रकम लौटाई जा रही है। इसके अलावा रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया गया है।

दून से हरिद्वार की लगाई दौड़ तो जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

रेलवे की ओर से ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दून के बजाय हरिद्वार से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को पहले भारी जाम का सामना करना पड़ा। इन दिनों हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते भीड़ लग रही है, जो जाम का मुख्य कारण है।

दून के बजाय हरिद्वार से रवाना हुई यह ट्रेंनें

बारिश के चलते मंगलवार को चार ट्रेनों का देहरादून रेलवे स्टेशन की बजाय हरिद्वार स्टेशन से संचालन किया गया। देहरादून स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया, लगातार हो रही बारिश के चलते शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस, उपासना और गोरखपुर एक्सप्रेस को हरिद्वार से रवाना किया गया। जबकि मसूरी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, काठगोदाम और नंदा एक्सप्रेस को दून से ही रवाना किया गया।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: हाईकोर्ट ने अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर लगाई रोक
Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभागों से संबंधित 105 समस्याएं हुई दर्ज
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ
उत्तराखंड : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस महानिदशक उत्तराखंड के कड़े निर्देश
रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती का शारीरिक शोषण, अब दूसरी जगह निकाह की तैयारी में आरोपी
TAGGED:canceledDehradunsome route changedThis train including Vande BharatUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?