By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी, आज 9 जिलों में छुट्टी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी, आज 9 जिलों में छुट्टी
उत्तराखंडमौसमशिक्षा

Uttrakhand : राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी, आज 9 जिलों में छुट्टी

The Hill India Desk
Last updated: July 11, 2023 4:53 am
The Hill India Desk
Published: July 11, 2023
Share
SHARE

Dehradun : उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है फिलहाल बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं! मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। उन्होंने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार देर रात किया आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात देहरादून, सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण कर, प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। उनकी भूमिका ऐसे समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे। सभी जिलों के साथ परस्पर समन्वय एवं संवाद कायम कर काम करें। उन्होंने कहा आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में नदियों के वर्तमान जलस्तर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा जो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहां के प्रशासन को अलर्ट किया जाए एवं नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अति शीघ्र सुरक्षित स्थानों में भेजा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा बाधित सड़कों को तुरंत खोला जाए। जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से फ़ोन में वार्ता कर दारमा, व्यास सहित अन्य घाटियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन में वार्ता कर मलारी में हुए भूस्खलन, के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उत्तरकाशी से दूरभाष के माध्यम से संबंधित जिलों में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हैं उन्हें अति शीघ्र निकालने की व्यवस्था की जाए साथ ही उनके रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला स्तर पर कोई भी कमी होने पर तुरंत शासन को सूचित किया जाए।

राज्य के 9 जिलों में 11 जुलाई को रहेगी छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारियों ने ​उनके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि कई जिलों के जिलाधिकारी रविवार को ही अवकाश की घोषणा कर चुके है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया। कई जिलों में सोमवार को भी अवकाश घोषित किया गया था। वहीं राजधानी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों ने उनके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय ,गैर शासकीय ,निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार को चमोली के जिलाधिकारी ने 11 जुलाई और 12 जुलाई को सभी शासकीय ,गैर शासकीय,निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। इससे पहले रविवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 10 जुलाई,11 जुलाई और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया था।

नैनीताल जिले में सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक 4 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया था। ऊधमसिंह नगर में 10 जुलाई और 11 जुलाई के लिए 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया था।

You Might Also Like

उत्तराखंड : 7 वर्षीय बच्ची पर घात लगाए बैठे गुलदार ने बोला हमला, घायल
उत्तराखंड की रजत जयंती पर बोले प्रधानमंत्री मोदी — “जनभागीदारी ही विकसित उत्तराखंड की आधारशिला”
Uttarakhand: दिवाली के दिन से लापता हुए युवक का शव मिला जंगल में, गुलदार ने बनाया निवाला
रामनगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ईओ और कांग्रेस नेता के बीच हुई तीखी बहस
देहरादून में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नैचर ‘तमंचा’ के पैर में लगी गोली, बुजुर्ग महिला की लूटी चेन और अवैध हथियार बरामद
TAGGED:DehradunUttrakhandweather news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
उत्तराखंड SIR में चौंकाने वाले आंकड़े: 40 हजार से ज्यादा मतदाता लापता, एक व्यक्ति ने दर्ज कराईं 5,906 आपत्तियां
पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?