By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : योग है भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से होता है तन व मन स्वस्थ्य: रेखा आर्या
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : योग है भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से होता है तन व मन स्वस्थ्य: रेखा आर्या
उत्तराखंडस्वास्थय

Uttrakhand : योग है भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से होता है तन व मन स्वस्थ्य: रेखा आर्या

The Hill India Desk
Last updated: June 21, 2023 5:09 am
The Hill India Desk
Published: June 21, 2023
Share
SHARE

योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर बनाता है मजबूत -रेखा आर्या

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन,प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किया प्रतिभाग

देहरादून: योग भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से तन व मन स्वस्थ्य होता है, साथ ही योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश एवं विदेश में आज योग को एक नई पहचान दिलाई है।उक्त बातें आज 9वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहीं,जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों और खेल कार्यालय छात्रावास के खिलाड़ियों के साथ सम्मलित होकर योग किया।

कहा कि इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है जिसका अर्थ है की- धरती ही परिवार है।निश्चित ही हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है।कहा कि योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखने के साथ ही मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हम सभी आभारी हैं,जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में,बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।वहीं उन्होंने साथ ही इस दौरान विभिन्न बच्चों के साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना और खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।

खेल मंत्री ने कहा कि योग साधना हर उम्र के व्यक्ति के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसके माध्यम से तन और मन को स्वस्थ व शुद्ध रखा जा सकता है।योग के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।योग ही एकमात्र ऐसी साधना है जिसका प्रयोग करने वाले साधक विद्यार्थी खुद में छिपी ऊर्जा को नए आयाम पर ले जाते हैं। योग विद्यार्थियों एवं व्यक्ति में मनोबल,एकाग्रता, पढने की क्षमता को तो बढाता ही है साथ ही शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत भी बनाता है।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि योग विशेषकर विद्यार्थी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मन लगाकर योग साधना से हुए शारीरिक व मानसिक परिवर्तन का एहसास करते हुए उन्होंने कहा कि हम योग को अपनाकर संतुलित जीवन का निर्वहन कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से जीवन एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि योग से जीवन में संतुलन कायम होता है तथा हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ हमें अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर निवास करते है।

वही खेल मंत्री ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं है बल्कि यह बिना किसी खर्च के फिटनेस व वैलनेस की गारंटी भी देता है। योग प्रात:काल में की जाने वाली क्रिया मात्र नहीं है बल्कि यह रोजमर्रा के कार्य को दक्षता व पूरी सर्तकर्ता के साथ करने की शक्ति भी है। रोग से निरोग होने का मार्ग योग है। यह हमारी सोच, कार्य करने की क्षमता, ज्ञान और समर्पण को बल देता है और हम बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट ,संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल एस. के. शार्की, सहायक निदेशक खेल एस. के. डोभाल ,खेल छात्रावास के खिलाड़ी सहित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सचिवालय कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी राहत
उत्तराखण्ड :उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है-सीएम धामी
Uttarakhand : इस क्लर्क के कारनामें से CM नाराज, निर्देश पर किया गया सस्पेंड
Uttrakhand : आज देहरादून में इस जगह रहेगा रूट डायवर्ट
ऋषिकेश के पास गंगा में राफ्ट पलटी, एक पर्यटक की दर्दनाक मौत
TAGGED:DehradunMinister Rekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 12, 2026
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?