By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : कांग्रेस को निशंक ने दिया तगड़ा झटका, इन दिग्गजों को कराया बीजेपी में शामिल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : कांग्रेस को निशंक ने दिया तगड़ा झटका, इन दिग्गजों को कराया बीजेपी में शामिल
उत्तराखंड

Uttarakhand : कांग्रेस को निशंक ने दिया तगड़ा झटका, इन दिग्गजों को कराया बीजेपी में शामिल

The Hill India Desk
Last updated: June 16, 2023 12:41 pm
The Hill India Desk
Published: June 16, 2023
Share
SHARE

हरिद्वार में निशंक ने एक बार फिर कांग्रेस क़ो दिया बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल कराए कांग्रेस के ये दिग्गज

हरिद्वार में निशंक ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, भाजपा में शामिल कराए कांग्रेस के ये दिग्गज

देहरादून : प्रदेश अध्यक्ष भट्ट एवं पूर्व सीएम डॉ निशंक के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सैकड़ों वरिष्ठ लोगों के भाजपा जॉइन करने के साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है।

पार्टी मुख्यालय में सम्पन्न हुए इस जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सैकड़ों वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों को भी उनकी सामाजिक भूमिका के दृष्टिगत, पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी । इस अवसर पर अपने संबोधन में भट्ट ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में आने वाले सभी लोग विश्वास रखें आपका पूरा सम्मान किया जाएगा।

भारत को दुनिया मे श्रेष्ठ बनने की दिशा में निर्णायक रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने अतुलनीय ऐतिहासिक कार्य किये हैं । लिहाज़ा अब करने की बारी हम सबकी है । जिसके लिए पार्टी में शामिल सभी लोगों को वर्तमान में चल रहे महा जनसम्पर्क अभियान समेत अन्य पार्टी कार्यक्रमों में यथाशक्ति सहयोग देना है । उन्होंने कहा, भाजपा वैचारिक, संगठनात्मक एवं अनुशासित संगठन है जिसको आत्मसार करते हुए आपको राज्य एवं देश निर्माण के मिशन को पूरा करने के लिए जुटना है।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में उन्होंने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम के साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है । इससे पूर्व प्रथम चरण में विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं दूसरे चरण में बूथ स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था।

आज से शुरू हुए इस चरण में उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य एवं न्यायिक क्षेत्र में कार्यरत महत्वपूर्ण लोगों समेत प्रोफेशनल व सामाजिक क्षेत्र से सक्रिय लोगों के साथ दर्जनों प्रधान, पार्षद, विभिन्न सहकारी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी है।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए डॉ निशंक ने कहा, विजन को मिशन में बदलने का जो माद्दा मोदी जी ने दिखाया है उसे भारत ने जाना है और दुनिया ने माना है।

आज प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है जब दुनिया के सर्वोच्च मंचों पर हमारे प्रधानमंत्री को सम्मान मिलता है, जब अन्य देश के प्रमुख उनके चरण स्पर्श करते हैं । उन्होंने नवांगतुक पार्टी सदस्यों से कहा, आप मोदी जी के चमत्कारिक नेतृत्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आये हैं, लिहाजा राष्ट्र सेवा के मिशन में आपको भी सहयोग करना है।

पार्टी की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व राज्य मंत्री एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को चलाने वाले मनोहर लाल शर्मा ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उससे प्रभावित होकर हम सब लोग यहां हैं । उन्होंने कांग्रेस को लेकर अपने कड़े अनुभव का जिक्र करते हुए कहा, आज वहां लोकतंत्र नही है, क्योंकि आलाकमान के रूप में कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है जिससे कोई अपनी पार्टी या व्यक्तिगत समस्या को रख सके।

वही प्रदेश महामंत्री कांग्रेस एवं वरिष्ठ किसान नेता ऋषि पाल बालियान ने कहा, में पार्टी में आज शामिल सभी लोगों की तरफ से नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो भी कार्य या जिम्मेदारी हमे सौंपी जाएगी उसे पूरे मनोयोग व क्षमता के साथ हम सभी पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मंच संचालन में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नए सदस्यों को महा जनसंपर्क अभियान के टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, आदित्य चौहान, शोभाराम प्रजापति, मधु भट्ट, हनी पाठक समेत अनेक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में दर्जनों ग्राम प्रधान, बड़ी संख्या में सहकारी समितियों के वरिष्ठ पदाधिकारी, दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संचालक एवं प्रधानाचार्य, विभिन्न्न डॉक्टरों एवं वकीलों के नाम शामिल हैं।

जिनमे प्रमुख नाम हैं, ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट, रजनीश कुमार शर्मा एडवोकेट, पवन होंडा उद्यमी, अशोक चौहान, डॉ जे पी नैयर, डॉ हिना खरे, मुकेश कुमार शर्मा, उमराव सिंह चौहान, वासुदेव पंथ, अमित चितकारा, किशोर गुलाटी, राजीव भारद्वाज, अशोक चौधरी, अजय वीर पुंडीर, विनय कुमार शर्मा एडवोकेट, मोहम्मद आसिफ, सचिन गर्ग, मनीत अरोड़ा, रमेश चंद शर्मा, पंकज शर्मा, आरडीएस कपिल, गौतम वीर, अरुण कुमार सिंह, अमित राठी, मोहम्मद तसलीम अहमद, मोहम्मद परवेज आलम, डॉ ममता जोशी, डॉक्टर पी एस अग्रवाल, त्रिपुरारी शर्मा, देशराज सिंह चौहान, मेजर अजय कौशिक, भूपेंद्र ग्राम प्रधान, सचिन प्रधान, कुंवर सिंह प्रधान, पुष्पेंद्र प्रधान, जगदेव सिंह प्रधान, प्रदीप सिंह प्रधान, संजीव प्रधान, देवेंद्र बाबा, सचिन प्रधान, सूबेदार बाबूराम, विनोद चौधरी ।

You Might Also Like

बिहार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नई सरकार को दी शुभकामनाएं
Uttarakhand: केदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने किए अपने अनुभव साझा, मिल रही सुविधाओं की कर रहे हैं सराहना
उत्तराखण्ड कैबिनेट के बड़े फैसले: बद्रीनाथ मास्टरप्लान से लेकर भर्तियों तक लिए गए 12 अहम निर्णय
चंपावत में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम के रावल से की शिष्टाचार भेंट, यात्रा सीजन की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
TAGGED:DehradunNishankUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया भव्य स्वागत, विपक्ष ने फिर खोला मोर्चा

The Hill India News
The Hill India News
July 27, 2026
यूपी में कांग्रेस संग गठबंधन पर अखिलेश के संकेत, बोले— अभी चुनाव दूर; ओवैसी के ऑफर पर भी दिया बड़ा जवाब
“सिर्फ प्रदर्शन होने से लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए”: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, देशभर के विरोध-प्रदर्शनों के लिए बनेगी नई गाइडलाइन
मॉनसून का महाअलर्ट: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, अगले 14 घंटे बेहद अहम; IMD ने जारी की चेतावनी
‘बच्चों की सोच पर माता-पिता को न घसीटें’: मंत्री की बेटी के प्रदर्शन पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा, दिया बड़ा संदेश
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए तेल बाजार, भारत पर असर
सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?