By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : CM पुष्कर सिंह धामी ने किया बीजेपी कार्यालय का भूमि पूजन, कर दी तीन बड़ी घोषणाएं
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : CM पुष्कर सिंह धामी ने किया बीजेपी कार्यालय का भूमि पूजन, कर दी तीन बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

Uttrakhand : CM पुष्कर सिंह धामी ने किया बीजेपी कार्यालय का भूमि पूजन, कर दी तीन बड़ी घोषणाएं

The Hill India Desk
Last updated: June 8, 2023 12:09 pm
The Hill India Desk
Published: June 8, 2023
Share
SHARE

रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है।

इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ के रूप में उन्होंने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने स्व. दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी करते हुए कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज नव भारत के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा एक भारत’ और श्रेष्ठ भारत के महा संकल्प को साकार करना है।

देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में नई पहचान प्राप्त कर रहा है।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी जा रही है। नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने का प्रयत्न कर रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ एवं हेमकुंट में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी विस्तार हो रहा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्राचीन शिक्षा पद्धति और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समिश्रण से बनी नई शिक्षा नीति का अनुसरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के गौरव को पुनः प्रशस्त करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ का मंत्र दिया है उसने देश की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

आज देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए जहां बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किया जाता है, वहीं उनका उद्घाटन भी किया जाता है। आज केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

राज्य में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों पर किए गए प्रहार से लेकर समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाना और गरीबों को तीन निःशुल्क सिलेंडर देने जैसे कठिन मुद्दों पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम इस बात का प्रमाण हैं कि आज राज्य सरकार प्रदेश हित में ऐसे मुद्दों पर भी निर्णय लेने का कार्य कर रही है, जिन मुद्दों को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

You Might Also Like

समाज कल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों की पेंशन पहली तारीख को पहुंचेगी उनके खातों में
Dehradun: थानों न्याय पंचायत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीति पर वरिष्ठजनों के साथ गहन मंथन,
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने की देहरादून में 4 दिवसीय डेंगू रोकथाम अभियान की शुरूआत
उत्तराखंड कांग्रेस में ‘हरदा’ का मौन व्रत: क्या संजय नेगी की वापसी बनेगी हरीश रावत की सक्रियता का आधार?
उत्तराखंड में दो कोरोना मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
TAGGED:Bhoomi PujanBig BreakingBJP officeChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunGovernmentmadethree big announcementsUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा! पुलिस और आबकारी विभाग में 200 उप निरीक्षकों की भर्ती की तैयारी, जनवरी में दौड़ और मार्च में लिखित परीक्षा का लक्ष्य

The Hill India News
The Hill India News
November 25, 2026
चंद्रबनी में धारा-4 के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, 1960 से मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवारों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मिशन 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार! देहरादून में बदला बीजेपी मुख्यालय का पूरा कलेवर, बनेगा हाईटेक चुनावी वॉर रूम; 100 गाड़ियों की पार्किंग से लेकर लीगल सेल तक की तैयारी
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए गांधी पार्क में माता-पिता का आमरण अनशन! विनोद आर्य और अनुज मंडल की गिरफ्तारी की मांग, कथित चैट विवाद ने पकड़ा तूल
सुप्रीम कोर्ट से शरजील इमाम और उमर खालिद को फिलहाल नहीं मिली राहत! अंतरिम जमानत पर लगा ब्रेक, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी; अब तीन जजों की बेंच करेगी मामले पर विचार
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! मां-बहन और पिता से मारपीट करता था नबील, 9 पुलिसकर्मियों को चाकू से किया घायल, गिरफ्तारी के दौरान चलीं 8 गोलियां
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट! महज 28 गेंदों में ठोका ऐतिहासिक शतक, तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रन बनाकर भी रचा इतिहास
देहरादून में अब पीछे बैठने वालों की भी खैर नहीं! हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा 1,000 रुपये तक का चालान, ढाई साल में 96 पिलियन राइडर्स की मौत
बाबा रामदेव के ‘पाखंडी’ बयान पर बाबा बागेश्वर का पलटवार नहीं, दिया ऐसा जवाब कि टल गया बड़ा विवाद! बोले- चार दिन पहले प्रशंसा की, आज निंदा भी स्वीकार
बचपन की यादों में खोए सीएम धामी! झनकईया मेले का किया भव्य शुभारंभ, जलेबी-पकौड़ी और सिंघाड़े का किया जिक्र, शारदा कॉरिडोर को लेकर की बड़ी घोषणाएं
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?