By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Health: कैंसर से भी ज़्यादा खतरनाक साबित हो रहा हार्ट अटैक, मुंबई में रोज़ाना इससे लगभग 26 मौतें
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > Health: कैंसर से भी ज़्यादा खतरनाक साबित हो रहा हार्ट अटैक, मुंबई में रोज़ाना इससे लगभग 26 मौतें
फीचर्डस्वास्थय

Health: कैंसर से भी ज़्यादा खतरनाक साबित हो रहा हार्ट अटैक, मुंबई में रोज़ाना इससे लगभग 26 मौतें

The Hill India News
Last updated: June 5, 2023 12:10 pm
The Hill India News
Published: June 5, 2023
Share
SHARE

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. वह है यहां हर रोज हार्ट अटैक से 26 और कैंसर से 25 लोगों की मौत का आंकड़ा. ये आंकड़े 2022 की आरटीआई रिपोर्ट में सामने आए. इस साल किस बीमारी से कितने लोगों की मौत हुई, आरटीआई के तहत इसकी जानकारी मांगी गई थी. इस रिपोर्ट में कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की संख्या उनसे कम दिखाई दी. वहीं, हार्ट अटैक से हर रोज शहर में 26 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया.

आरटीआई में मिले जवाब के मुताबिक, 2022 के आंकड़ों में सबसे ज़्यादा मौत की वजह हार्ट अटैक रही. कुल 9470 मौतें हार्ट अटैक से हुई हैं. मुंबई ने बीते साल कैंसर से 9145 मौतें, टीबी से 3281 मौतें, ब्रेन हेमरेज से 2304 मौतें और कोविड से 1891 मौतें देखी हैं. 37 वर्ष के अविनाश वायरन्दे को पहली बार अचानक सीने में दर्द उठा. वह समय रहते लायंस क्लब अस्पताल पहुंचे. इससे उनकी जान बच गई. उन्होंने कहा, “अचानक सीने और हाथ के पीछे दर्द उठा. अस्पताल आया तो डॉक्टरों ने इंजेक्शन दिया. अब एंजियोग्राफ़ी होगी. इससे पहले मुझे ऐसा दर्द नहीं हुआ था.”

मुंबई के फोर्टिस अस्पताल ने अपने आंकड़ों में पाया कि बीते दो सालों में इमर्जेंसी रूम में आने वाले अचानक हार्ट अटैक के मरीज़ों में 70% इजाफा हुआ है. फोर्टिस अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा निदेशक डॉक्टर संदीप गोरे बताते हैं, “अचानक हार्ट अटैक के मरीज़ों में इमरजेंसी रूम में करीब 70% बढ़ोतरी है. 40-50 की उम्र में मरीज़ों की संख्या 33% बढ़ी है. लोगों में अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा. दिल की बीमारी से जुड़े टेस्ट कराते रहने होंगे.” युवा मरीज़ों में हैवी वेट लिफ्टिंग, खान-पान में बदलाव को डॉक्टर हार्ट अटैक का बड़ा कारण मान रहे हैं. लायंस क्लब हॉस्पिटल आरएमओ डॉ फैजान कहते हैं, “डाइटरी चेंज हार्ट डिजीज का एक कॉमन फैक्टर दिख रहा है. हैवी वेट उठाना भी एक कारण है.”

मुंबई टास्क फोर्स के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर गौतम भंसाली भी बताते हैं कि हार्ट अटैक के युवा मरीज़ क़रीब 30% बढ़े हैं. उन्होंने कहा, “22 साल के मरीज की अभी बाईपास सर्जरी हुई है. हैवी जिम वर्कआउट और डाइटिंग कॉमन फैक्टर दिख रहा है. लोगों को जागरूक करना ज़रूरी है. लॉकडाउन में लोगों ने खूब खाया पिया. अब अचानक से डाइटिंग पर हैं और हेवी वर्कआउट कर रहे हैं. ओल्डर ऐज से ज़्यादा ख़तरा युवाओं में देखा जा रहा है.” हार्ट अटैक से मौत के मामलों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों ने अपने आंकड़े जुटाने शुरू कर दिये हैं. देशभर में अचानक बढ़े हार्ट अटैक के मामलों पर बड़ी सरकारी स्टडी की मांग भी उठ रही है.

You Might Also Like

हिमाचल त्रासदी पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, बोले- “मैंने गत वर्ष भी इस पर…”
BJP उम्मीदवार पर बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, मिला मानहानि का कानून नोटिस
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा: पहाड़ी से सड़क पर आ गिरी बस, 7 लोगों की मौत; कई घायल, मौके पर मचा हड़कंप
PMLA की धारा 45 पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कोर्ट के समन पर हुए हाजिर तो नहीं पूरी करनी होगी जमानत की दोहरी शर्त
चुनाव आयोग के इस सख्त निर्देश के बाद, कोई भी पार्टी अब नहीं कर पाएगी ये काम
TAGGED:Big Breakingcancerdangeroushealth Newsheart attackMumbaiTop Hindi News
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
गौतम गंभीर की आलोचना पर हरभजन सिंह का करारा जवाब, बोले- ‘वो बढ़िया इंसान हैं, कड़वी बातें नहीं बल्कि कड़वी सच्चाई कहते हैं’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?