By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : CM धामी से पूर्व PM की पोती ने की मुलाकात, CM ने SSP को दिए निर्देश, यह है मामला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : CM धामी से पूर्व PM की पोती ने की मुलाकात, CM ने SSP को दिए निर्देश, यह है मामला
उत्तराखंड

Uttrakhand : CM धामी से पूर्व PM की पोती ने की मुलाकात, CM ने SSP को दिए निर्देश, यह है मामला

The Hill India Desk
Last updated: May 21, 2023 5:31 pm
The Hill India Desk
Published: May 21, 2023
Share
SHARE

Uttrakhand : CM धामी से पूर्व PM की पोती ने की मुलाकात, CM ने SSP को दी हिदायत, यह है मामला

देहरादून : पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अंद्रीजा मंजरी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। अंद्रीजा मंजरी देश के पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती हैं। उसका ससुराल पक्ष से विवाद है। सीएम धामी से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी बात रखी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एसएसपी को निर्देश दिया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को सीएम धामी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने एसएसपी को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधी कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, वे जांच को प्रभावित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अद्रीजा सिंह और उनके पति अरकेश सिंह नारायण का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। जिसके बाद गृह मंत्रालय से लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। अद्रीजा का आरोप है कि उत्तराखण्ड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार और उनके जेठ कलकेश सिंह की दोस्ती की वजह से पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है और उनकी गुहार को नहीं सुना जा रहा है।

अद्रीजा का कहना है कि देहरादून पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और सुरक्षा प्रदान नहीं की है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई है कि उनकी और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

दरअसल, अद्रीजा का आरोप है कि 13 मई को वह बाहर गई थी. जब घर लौटी तो कर्मचारियों ने अरकेश नारायण के कहने पर घर में ताला लगा दिया। 40-45 मिनट बाद किसी तरह वह घर के अंदर घुस सकीं। आजतक से बातचीत में अद्रीजा ने बताया कि उन्होंने 13 मई को राजपुर थाना पुलिस को मदद करने के लिए कई बार फोन किए, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

अद्रीजा के मुताबिक, उन्होंने डीजीपी से भी गुहार भी लगाई थी। पुलिस अधिकारियों को अपनी परेशानी बताने के बाद भी उन्हें मदद नहीं की और वह राजपुर रोड स्थित घर में नहीं जा पा रही हैं। अद्रीजा का कहना है कि राजपुर रोड स्थित घर में रहने के लिए उन्हें कोर्ट से अनुमति मिली है। उनका तलाक नहीं हुआ है इसलिए उन्हें उस घर (ससुराल) में रहने की अनुमति है

पूर्व पीएम की पोती अद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद और मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में है। बीते कुछ समय से अद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं। अद्रिजा और अरकेश के बीच विवाद चल रहा है और मामला तलाक तक आ गया है।

क्या बात है? दरअसल, पूर्व पीएम की पोती ने अपने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है। यह मामला राजपुर थाने में दर्ज किया गया था। ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। अपनी प्राथमिकी में अंद्रीजा मंजरी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। जबकि उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पूर्व पीएम की पोती का कहना है कि पुलिस को जिन धाराओं के तहत केस दर्ज करना चाहिए था, वो नहीं किया गया है।

बता दें कि वीपी सिंह की पोती की शादी 2017 में हुई थी। अंद्रीजा मंजरी की शादी ओडिशा के पूर्व सीएम के पोते अर्केश सिंह से हुई थी। हालांकि, दोनों पिछले ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद देहरादून में रह रहे थे। अब अंद्रीजा मंजरी का कहना है कि वह 13 मई को कहीं बाहर गई थी, वहां से लौटी तो उसके पति व मैनेजर ने घर में घुसने नहीं दिया. उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति पर फिर टला फैसला, हाईकोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते की मोहलत दी
देहरादून में ‘लोकायुक्त’ के लिए महासंग्राम: बीजेपी दफ्तर कूच कर रही राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने सरकार को भेंट किए ‘बादाम’
डिजिटल डकैती का ‘बैकडोर’: उत्तराखंड STF ने हरिद्वार में म्यूल अकाउंट गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Uttrakhand : पशुपालन विभाग में फिर हुए बंपर तबादले, देखिए List
उत्तराखण्ड : अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी एवं तत्परता से करें- सीएम धामी
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
मॉनसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा! डेंगू के 138 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए क्या खाएं-पिएं और कैसे रहें सुरक्षित
10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता ढहा, पिथौरागढ़-बागेश्वर में 34 सड़कें बंद
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी! 32वें दिन भी करोड़ों की कमाई, ₹2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹130 करोड़ का आंकड़ा
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रामानुज के तेवर सख्त, बोला—“न पछतावा है, न माफी मांगूंगा”; ‘शुगर डैडी’ को भी धमकी देने का दावा
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में 20 नाली जमीन की कथित फर्जी बिक्री से हड़कंप, पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए नौकरी छोड़ तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?