Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: खरगोन में पुल से नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 22 की मौत, कई घायल

यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, अब तक 22 की मौत

दर्दनाक हादसा: खरगोन में पुल से नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस! 22 की मौत! 45 से ज्यादा यात्री थे सवार

यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, अब तक 22 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

दर्दनाक हादसा: खरगोन में यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 22 की मौत, PM-CM ने जताया दुख

खरगोन : एमपी के खरगोन जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक बस नदी से नीचे गिर गई जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक खरगोन जिले मध्यप्रदेश के बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गए, नदी सूखी है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग चोटिल हुए हैं।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरु किया। हादसे में कुल 22 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि 15 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि कर दी है। 20-25 लोग घायल हैं। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

हादसे में नौ महिलाएं, तीन बच्चे और नौ पुरुषों समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक खरगोन के बताए जा रहे हैं। 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 22 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस श्रीखण्डी से इंदौर जा रही थी।

खरगोन सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया और तत्काल सहायता राशि का एलान किया। एमपी सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, मामूली घायलों को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के दिए निर्देश भी दिए हैं।

मामला खरगोन जिले के डोंगरगांव में मंगलवार सुबह 5.30 साढ़े बजे का है, जब यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। वहीं, स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं
इस सड़क हादसे की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। अभी प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है। रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने काम किया जा रहा है।

घटना में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी है कि इस घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। पुल की रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में बस गिरी है 15 लोगों की मौत हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

 

45 से ज्यादा यात्री सवार थे
बस क्रमांक एमपी 10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं। कलेक्टर ने कहा कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724