By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चार धाम यात्रा के लिए समस्त निकाय जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर, मंत्री अग्रवाल ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चार धाम यात्रा के लिए समस्त निकाय जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर, मंत्री अग्रवाल ने दिए निर्देश
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के लिए समस्त निकाय जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर, मंत्री अग्रवाल ने दिए निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: May 9, 2023 6:21 am
The Hill India Desk
Published: May 9, 2023
Share
SHARE

चारधाम यात्रा मार्ग पर समस्त निकायों की विभागीय मंत्री ने ली बैठक

देहरादून @ शगुफ्ता परवीन : शहरी विकास निदेशालय के मीटिंग रूम में आज चारधाम यात्रा रूट पर आने वाली सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक की गई। इस दौरान सभी मूलभूत समस्याओं जैसे चारधाम में आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग उपलब्ध कराने, शौचालयों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, निराश्रित पशुओं के लिए जमीन तलाशकर डीपीआर तैयार करने, श्रद्धालुओं के लिए हैल्पलाइन जारी करने आदि के निर्देश दिए। साथ ही पहाड़ में शहरी विकास निदेशालय द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स को पहाड़ी शैली में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड की संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

डॉ अग्रवाल जी ने सर्वप्रथम सभी निकायों से सफाई कर्मियों, स्वच्छ्ता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रेन बसेरों, स्ट्रीट लाइट्स, निराश्रित पशुओं, क्यूआरटी टीम की स्थिति जानी। कहा कि इस वर्ष यात्रा के बहुत अच्छे संचालन होने की उम्मीद है। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर चैलेंज स्वीकार करें। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने तमाम जानकारी मिलने के बाद निम्न निर्देश अधिकारियों को दिए।

1- चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी निकाय आवश्यकतानुसार शौचालयों की संख्या बढ़ाये, साथ ही नियमित इनकी सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त हो।

2- सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की व्यवस्था करें। साथ ही बरसात आदि को देखते हुए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रतिदिन किया जाए। कीटनाशक दवाओं की मात्रा जिम्मेदार के समक्ष तय की जाए।

3- प्रत्येक निकाय अपने यहां स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था करें। कोई भी यात्री अंधकार में न रहे, इसको देखते हुए सोलर लाइट्स का इंतजाम अतिशीघ्र किया जाए।

4- यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए जल संस्थान के साथ समन्वय बनाये।

5- सभी निकाय वाहन पार्किंग के लिए समीपवर्ती होटल, होम स्टे, आश्रम, महा विद्यालय, स्कूल परिसर का उपयोग करें। इसके लिए उनके साथ समन्वय बनाये। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी न हो, ऐसा होने पर शिकायत नंबर फ़्लैश करें।

6- चार धाम यात्रा के लिए सभी निकाय अपना हेल्पलाइन नंबर जारी करें, जिसमें अधिकारी अपना मोबाइल नंबर दे। साथ ही 24 घण्टे मोबाइल ऑन रहे। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए।

7- प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करे। मंत्री जी ने अपनी मीटिंग में भी प्लास्टिक की पानी की बोतल को हटाने को कहा। कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

8- बैठक के दौरान गंगोत्री में गंगा किनारे प्लास्टिक रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

9- पहाड़ में शहरी विकास निदेशालय द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स को पहाड़ी शैली में बनाने के निर्देश दिए।

10- बैठक के दौरान निराश्रित पशुओं के लिए भूमि तलाश कर डीपीआर भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

11- बैठक के दौरान विभागीय मंत्री डॉ अग्रवाल ने जोशीमठ नगर निकाय, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कीर्तिनगर नगर निकाय के कार्यों की सराहना भी की।

बैठक में विभागीय सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक नवनीत पांडेय, अपर निदेशक अशोक पांडेय, अधीक्षण अभियंता रवि पांडेय, नगर आयुक्त हरिद्वार दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल गोयल, अधिशासी अधिकारी मुनिकीरेती तनवीर सिंह, तपोवन अनिल पंत, नरेंद्र नगर प्रीतम नेगी, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश रमेश रावत सहित यात्रा मार्ग के निकायों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

 

You Might Also Like

खराब मौसम भी नहीं रोक सका CM धामी का चंपावत दौरा! हेलीकॉप्टर नहीं उतरा तो सड़क से पहुंचे धूरा, महिलाओं और युवाओं से बोले- मिलकर बनाएंगे विकसित उत्तराखंड
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ले रहे हैं, रेस्क्यू एवं सर्च अभियान के पल-पल की जानकारी
सास और साले को घर बुलाकर मारी गोली, आरोपी फरार, तलाश जारी
उत्तराखंड ने हासिल किया ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष, सीएजी रिपोर्ट ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि की पुष्टि
Weather Update : इस जिले मे कल स्कूल बंद, बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी, देखें आदेश…
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइमदिल्लीफीचर्ड

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! मां-बहन और पिता से मारपीट करता था नबील, 9 पुलिसकर्मियों को चाकू से किया घायल, गिरफ्तारी के दौरान चलीं 8 गोलियां

The Hill India News
The Hill India News
November 24, 2026
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट! महज 28 गेंदों में ठोका ऐतिहासिक शतक, तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रन बनाकर भी रचा इतिहास
देहरादून में अब पीछे बैठने वालों की भी खैर नहीं! हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा 1,000 रुपये तक का चालान, ढाई साल में 96 पिलियन राइडर्स की मौत
बाबा रामदेव के ‘पाखंडी’ बयान पर बाबा बागेश्वर का पलटवार नहीं, दिया ऐसा जवाब कि टल गया बड़ा विवाद! बोले- चार दिन पहले प्रशंसा की, आज निंदा भी स्वीकार
बचपन की यादों में खोए सीएम धामी! झनकईया मेले का किया भव्य शुभारंभ, जलेबी-पकौड़ी और सिंघाड़े का किया जिक्र, शारदा कॉरिडोर को लेकर की बड़ी घोषणाएं
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर! 6 साल बाद फिर साथ आए बीजेपी-अकाली दल, 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे, अमित शाह बोले- हिंदू-सिख भाईचारे की बनेगी मिसाल
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महासैलाब, हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी धर्मनगरी
16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! सरकारी विमान से दिल्ली से ढाका आने की मांग, विजय दिवस पर वापसी का ऐलान कर बढ़ाई यूनुस सरकार की मुश्किलें
बनबसा में CM धामी का बड़ा ऐलान! 54 विकास योजनाओं की दी सौगात, 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का किया दावा, बोले- जनता के बीच लेकर जाएंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 का बिगुल! प्रदेश में बनाए गए 1,270 परीक्षा केंद्र, 2.08 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा; जानिए किस जिले में कितने केंद्र और परीक्षार्थी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?