By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक ली
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक ली
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक ली

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 12:29 pm
Rajesh Dabral
Published: July 26, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाए। जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए। जिसमें कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी हों। सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ समन्वय से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को 2025 तक बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर धरातल पर क्या कार्य कर सकते हैं एवं अगले 10 सालों का रोडमैप बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए बागवानी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 5 सालों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लिए सभी विभागों को तेजी से कार्य करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग एवं जमरानी बहुद्देशीय परियोजना पेयजल एवं सिंचाई की दृष्टि से राज्य के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सौंग बांध पेयजल परियोजना की अवशेष स्वीकृति संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परियोजनाओं में विलम्ब न हो, यदि कहीं कोई समस्या आ रही है, तो ऐसे मामले उच्च स्तर पर लाये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोलीढ़ेक, थरकोट झील एवं गगास जलाशय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना पूर्ण होने की जो अवधि निर्धारित की गई हो, उस अवधि में वह पूर्ण हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ब्लॉक स्तर पर एक-एक गांव में पॉयलेट बेस पर स्प्रिंकलर आधारित सिंचाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के शहरी क्षेत्रों के लिए ड्रेनेज प्लान जल्द बनाया जाए। जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। जलाशयों की क्षमता वृद्धि के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग की अगली बैठक कब होगी, यह आज ही तय किया जाए। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि बैठक में जो भी निर्णय लिए जाते हैं एवं जो लक्ष्य दिये जा रहे हैं, उनकी प्रगति की सम्पूर्ण जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगोली,  एच.सी. सेमवाल,  एस.एन. पाण्डेय, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष  मुकेश मोहन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

You Might Also Like

बहू के साथ ससुर ने किया रेप, पति बोला- अब तो तुम मेरी मां हो नहीं रखूँगा साथ
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
BJP में जाते ही अशोक चव्हाण को मिला शानदार गिफ्ट, पार्टी ने दिया राज्यसभा का टिकट
उत्तराखंड में बेसिक शिक्षा नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी, 2600 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘वंदे मातरम्’ और शुद्धिकरण विवाद पर घेरा, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र

The Hill India News
The Hill India News
September 9, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग पारियों का जलवा, रमन लांबा नंबर-1; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 17 सितंबर पर टिकी नजरें; भारी पुलिस बल के बीच बढ़ा इंतजार
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- शुद्धिकरण हुआ है, लेकिन जाति का नहीं; FIR के बाद सियासत और जांच दोनों तेज
हल्द्वानी में गरजेगा भाजपा का संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से चुनावी तैयारियों को मिली रफ्तार
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?