By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बोये कोई काटे कोई : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बोये कोई काटे कोई : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
उत्तराखंडराजनीति

बोये कोई काटे कोई : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Rajesh Dabral
Last updated: March 13, 2022 4:51 pm
Rajesh Dabral
Published: March 13, 2022
Share
SHARE

#Ramnagar #LalKuan
मैं सभी उम्मीदवारों की हार का उत्तरदायित्व अपने सर पर ले चुका हूं और सभी को मुझ पर गुस्सा निकालने, खरी खोटी सुनाने का हक है। श्री Pritam Singh जी ने एक बहुत सटीक बात कही कि आप जब तक किसी क्षेत्र में 5 साल काम नहीं करेंगे तो आपको वहां चुनाव लड़ने नहीं पहुंचना चाहिए, फसल कोई बोये काटने कोई और पहुंच जाए, यह उचित नहीं है। मैं बार-बार यह कह रहा था कि मैं सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करूंगा। स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में राय दी गई कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए अन्यथा गलत संदेश जाएगा। इस सुझाव के बाद मैंने रामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। रामनगर मेरे लिए नया क्षेत्र नहीं था, मैं 2017 में वहीं से चुनाव लड़ना चाहता था। मेरे तत्कालिक सलाहकार द्वारा यह कहे जाने पर कि वो केवल रामनगर से चुनाव लड़ेंगे, सल्ट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते, तो मैंने रामनगर के बजाय किच्छा से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस बार भी पार्टी ने जब रामनगर से मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला किया तो रामनगर से उम्मीदवारी कर रहे व्यक्ति को सल्ट से उम्मीदवार घोषित किया और सल्ट उनका स्वाभाविक क्षेत्र था और पार्टी की सरकारों ने वहां ढेर सारे विकास के कार्य करवाए थे।
मुझे रामनगर से चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का था और मुझे रामनगर के बजाय लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का ही था। मैं रामनगर से ही चुनाव लड़ना चाहता था, मैंने रामनगर में कार्यालय चयनित कर लिया था और मुहूर्त निकाल कर नामांकन का समय व तिथि घोषित कर दी थी और मैं रामनगर को प्रस्थान कर चुका था। मुझे सूचना मिली कि मैं लालकुआं से चुनाव लड़ूं, यह भी पार्टी का सामूहिक फैसला था। मैंने न चाहते हुए भी फैसले को स्वीकार किया और मैं रामनगर के बजाय लालकुआं पहुंच गया। मुझे यह भी बताया गया कि मुझे लालकुआं से चुनाव लड़ाने में सभी लोग सहमत हैं‌। लालकुआं पहुंचने पर मुझे लगा कि स्थिति ऐसी नहीं है। मैंने अपने लोगों से परामर्श कर दूसरे दिन अर्थात 27 तारीख को नामांकन न करने का फैसला किया और पार्टी प्रभारी महोदय को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि यदि मैं ऐसा करता हूं तो उससे पार्टी की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी, मैं ऐसा न करूं। 27 तारीख को न चाहते हुए भी मैंने नामांकन किया और मैंने अपने आपसे कहा कि हरीश रावत तुम्हें पार्टी हित में यदि आसन्न हार को गले लगाना है तो तुम उससे भाग नहीं सकते हो।
मैं केवल इतना भर कहना चाहता हूं कि श्री प्रीतम सिंह जी की बात से सहमत होते हुए भी मुझे किन परिस्थितियों में रामनगर और फिर लालकुआं से चुनाव लड़ना पड़ा। यदि उस पर सार्वजनिक बहस के बजाय पार्टी के अंदर विचार मंथन कर लिया जाए तो मुझे अच्छा लगेगा।
मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तथाकथित मांग करने वाले व्यक्ति को पदाधिकारी बनाने का फैसला किसका था! इसकी जांच होनी चाहिए। न उस व्यक्ति के नामांकन से मेरा दूर-दूर तक कोई वास्ता था, क्योंकि वह व्यक्ति कभी भी राजनीतिक रूप से मेरे नजदीक नहीं रहा था। उस व्यक्ति को राजनीतिक रूप से उपकृत करने वालों को भी सब लोग जानते हैं। उसे किसने सचिव बनाया, फिर महासचिव बनाया और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में उसे किसका समर्थन हासिल था, यह तथ्य सबको ज्ञात है, उस व्यक्ति के विवादास्पद मूर्खतापूर्ण बयान के बाद मचे हल्ले-गुल्ले के दौरान उसे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी बनाने में किसका हाथ रहा है, यह अपने आप में जांच का विषय है!

You Might Also Like

कैप्टन करम सिंह का निधन! 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने जताया शोक
Uttarakhand – सड़ी फसल लेकर ट्रैक्टर से विधासभा पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार
Uttarakhand: मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने की शिरकत
Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में किया गया योगाभ्यास
Uttarakhand : आला अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल, पढ़िए पूरी ख़बर…
TAGGED:Former CM Harish Rawatsowed
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मेटा ने मानी गलती, मोदी सरकार से मांगी माफी; बताया- तकनीकी खराबी बनी वजह

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
बादशाह की दूसरी शादी में भी दरार? पत्नी ईशा रिखी का दर्द छलका, बोलीं- ‘पति की ताकत और रसूख से डरी, इसलिए अब तक चुप रही’
अब जेब में होंगे प्लास्टिक के नोट! RBI लाएगा 10 और 20 रुपये के नए नोट, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट?
आया का काम कर पाला परिवार, दहेज की प्रताड़ना झेली, फिर रचा इतिहास: संघर्ष से शिखर तक पहुंचीं भारत की ‘गोल्डन गर्ल’ शर्मिला धनखड़
‘मुझे कोई नहीं बताएगा किसे हथियार बेचने हैं’—तुर्की पर ट्रंप का बड़ा बयान, नेतन्याहू को दिया स्पष्ट संदेश; F-35 डील पर बढ़ी वैश्विक चर्चा
उत्तराखंड में बारिश का कहर: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 4 जिलों में येलो अलर्ट; 5 जिलों के स्कूल बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
16 करोड़ का पुल, 16 दिन का भरोसा! पहली ही मूसलाधार बारिश में धंसा नंदा की चौकी का नया पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे बड़े सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; अवैध हथियार बरामद, जांच तेज
बहुगुणा परिवार पर हरीश रावत की टिप्पणी से उत्तराखंड की सियासत गरमाई, सौरभ बहुगुणा का पलटवार—’हेमवती नंदन बहुगुणा के सम्मान से न करें राजनीति’
उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा खुलासा: डॉक्टरों और जरूरी दवाओं की भारी कमी, NHM की कॉमन रिव्यू मिशन रिपोर्ट ने खोली सिस्टम की पोल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?