By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने आज अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने आज अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया
देशफीचर्ड

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने आज अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 30, 2022 4:17 pm
Rajesh Dabral
Published: September 30, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया और कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की।

अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री गांधीनगर स्टेशन से नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 में बैठकर कालूपुर स्टेशन पहुंचे। इस अवसर पर, उन्‍होंने मेट्रो रेल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे।

मेट्रो में यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों, खिलाड़ियों और आम यात्रियों के साथ बातचीत की। मेट्रो रेल में मौजूद कई यात्रियों ने प्रधानमंत्री के ऑटोग्राफ भी लिए।

अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना बहुआयामी बुनियादी ढांचा संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन है। अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण में अपैरल पार्क से थलतेज तक पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर और मोटेरा से ग्यासपुर के बीच उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का लगभग 32 किलोमीटर शामिल है। पूर्व-पश्चिम गलियारे में थलतेज-वस्त्र मार्ग में 17 स्टेशन हैं। इस कॉरिडोर में चार स्टेशनों के साथ 6.6 किलोमीटर का भूमिगत खंड भी है। ग्यासपुर को मोटेरा स्टेडियम से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर उत्तर-दक्षिण गलियारे में 15 स्टेशन हैं। इस परियोजना के संपूर्ण पहले चरण को 12,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।

अहमदाबाद मेट्रो भूमिगत सुरंगों, सेतुओं, खंभों और भूमिगत स्टेशनों, गिट्टी रहित रेल पटरियों और चालक रहित ट्रेन संचालन के मामले में रोलिंग स्टॉक से युक्त एक विशाल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजना है। यह मेट्रो ट्रेन एक ऊर्जा-कुशल प्रणोदन प्रणाली से सुसज्जित है जिससे ऊर्जा की खपत में लगभग 30-35 प्रतिशत की बचत हो सकती है। ट्रेन में अत्याधुनिक सस्पेंशन सिस्टम है जो यात्रियों को बहुत ही सहज सवारी का अनुभव प्रदान करता है

Image

Image

Image

You Might Also Like

PM मोदी की डिग्री विवाद को लेकर, केजरीवाल और संजय सिंह को गुजरात HC से झटका
Farmers Protest: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, सुबह 11 बजे शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना
पंजाब: १ अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, मुख्यमंत्री मान ने ली अधिकारियों की बैठक
उत्तराखंड: अब साल भर खुला रहेगा ‘छोटा लद्दाख’, नेलांग घाटी में सर्दियों में भी दिखेगा रोमांच, एसओपी जारी
बिहार की सियासत में नई करवट: पशुपति पारस ने ठुकराया RJD का ऑफर, अब बनाएंगे नया गठबंधन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

22 दोषियों को फांसी सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत से 100 मर्डर केस ट्रांसफर, जानिए कौन हैं चर्चित न्यायाधीश?

The Hill India News
The Hill India News
August 20, 2026
देहरादून में भारत-नेपाल की हाई लेवल बैठक शुरू, सीमा विवाद से व्यापार तक अहम मुद्दों पर मंथन
‘मेरी जवानी या बेडरूम के ख्याली पुलाव मत पकाओ…’, कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर कसा तीखा तंज
अब ज्यादा SIM रखने वालों पर सख्ती! लिमिट पार होते ही नया कनेक्शन हो सकता है सस्पेंड, जानें DoT के नए नियम
पति को जूस में जहर देकर मौत की साजिश! प्रेमी संग बाइक पर घुमाती रही पत्नी, CCTV फुटेज से खुला सनसनीखेज राज
‘बाबू’ शब्द से खुला प्रिंसिपल हत्याकांड का राज, 10वीं के दो छात्रों पर हत्या का आरोप; 27 वार और खून से सने नोटों ने चौंकाया
हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में CWC की बैठक में दिखी सियासी मौजूदगी; संन्यास की अटकलों पर भी लगा विराम
IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?