By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मसूरी में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मसूरी में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
उत्तराखंडफीचर्ड

मसूरी में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

The Hill India News
Last updated: August 25, 2025 1:31 am
The Hill India News
Published: August 25, 2025
Share
SHARE

मसूरी। उत्तराखंड की पर्यटक नगरी मसूरी के कैंपटी गांव में रविवार को अचानक गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार कुछ युवक गांव पहुंचे और एक युवती से अभद्र व्यवहार करने लगे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर लगातार पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। बाकी आरोपी जंगल की ओर भागने में सफल रहे।

Contents
ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर की धुनाईपुलिस बल तैनात, कोतवाल खुद पहुंचे मौके परदो वाहन जब्त, आरोपियों की पहचान उजागरगांव में तनाव, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांगडॉक्टरों ने दी जानकारी

ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर की धुनाई

स्थानीय ग्रामीण अनुज थपलियाल ने बताया कि गांव में दाखिल होने वाली गाड़ियों के नंबर हरियाणा और उत्तराखंड के थे। इनमें सवार युवक युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पिस्तौल से धमकाना शुरू कर दिया और अचानक गोलियां चला दीं। हालांकि ग्रामीण पीछे नहीं हटे और दो आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस बल तैनात, कोतवाल खुद पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही कैंपटी पुलिस तत्काल गांव पहुंची। मौके पर हालात तनावपूर्ण देखते हुए मसूरी पुलिस को भी बुलाना पड़ा। मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच भीड़ से छुड़ाया। आरोपियों को गंभीर चोटें आने के कारण पहले उप जिला चिकित्सालय मसूरी और फिर दून मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस दौरान कैंपटी थाने के एसआई भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए देहरादून भेजा गया।

दो वाहन जब्त, आरोपियों की पहचान उजागर

पुलिस ने मौके से दो वाहन बरामद किए हैं जिनमें एक टाटा नेक्सॉन (नंबर HR 26 FU 1480) और दूसरी हुंडई एक्सेंट (नंबर UK 07 BR 3995) शामिल है। दोनों गाड़ियां फिलहाल जब्त कर ली गई हैं। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान सोवीर मल्ल पुत्र अडी मल्ल निवासी उत्तर प्रदेश और सुखचेन पुत्र बलजीत सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है। इनके अलावा पांच से छह अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गांव में तनाव, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

गांव में गोलीबारी के बाद से तनाव और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट सहित सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए कैंपटी क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

डॉक्टरों ने दी जानकारी

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. पांटी ने बताया कि पुलिस की ओर से एक घायल युवक को सुबह और दूसरे को दोपहर में अस्पताल लाया गया था। दोनों को गंभीर चोटें थीं, इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं कैंपटी थाने के घायल एसआई को भी उपचार के लिए देहरादून भेजा गया है।

You Might Also Like

कांग्रेस की डिनर पार्टी में शामिल हुए BJP के 3 विधायक, पार्टी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए माँगा स्पष्टीकरण
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों के चयन वेतनमान की इंक्रीमेंट कटौती पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
कनेक्टिविटी की महाक्रांति: मोदी युग के 12 वर्षों में कैसे बदला उत्तराखंड का भूगोल? ऑल वेदर रोड से ‘पहाड़ में रेल’ तक का पूरा सफरनामा
Dehradun: इधर पुलिस रही VVIP ड्यूटी में व्यस्त, उधर चोरों ने हथियारों के बल पर शहर के बीच ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की करी लूट
Uttarakhand: थानों वन क्षेत्र में हाथी के हमले से 12 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?