By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सिर्फ 115 रुपये में ऑफिस पर कब्जा! सुप्रीम कोर्ट की सपा को कड़ी फटकार, बताया सत्ता का दुरुपयोग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > सिर्फ 115 रुपये में ऑफिस पर कब्जा! सुप्रीम कोर्ट की सपा को कड़ी फटकार, बताया सत्ता का दुरुपयोग
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

सिर्फ 115 रुपये में ऑफिस पर कब्जा! सुप्रीम कोर्ट की सपा को कड़ी फटकार, बताया सत्ता का दुरुपयोग

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 1:51 am
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में केवल 115 रुपये प्रति माह किराए पर कार्यालय की जगह कब्जाने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। शीर्ष अदालत ने इसे राजनीतिक शक्ति का स्पष्ट दुरुपयोग करार दिया और कहा कि यह कोई सामान्य आवंटन नहीं बल्कि “धोखाधड़ी से किया गया कब्जा” है।

Contents
‘ये धोखाधड़ी से कब्जा है, न कि आवंटन’ – सुप्रीम कोर्टकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जब कार्रवाई होती है तो सबको नियम याद आते हैंसुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सपा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे से तीखे सवाल किए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा,

“आप एक राजनीतिक दल हैं। आपने सत्ता और पद का दुरुपयोग कर नगरपालिका की संपत्ति पर कब्जा जमाया। जब कार्रवाई शुरू हुई तो अब कानून की याद आई?”


‘ये धोखाधड़ी से कब्जा है, न कि आवंटन’ – सुप्रीम कोर्ट

पीलीभीत नगर पालिका परिषद द्वारा सपा के स्थानीय कार्यालय को खाली कराने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ नियमों के उल्लंघन का नहीं, बल्कि प्रभाव और दबाव से संपत्ति हथियाने का है।

जब अधिवक्ता दवे ने अदालत से 6 सप्ताह की राहत मांगी, तो कोर्ट ने कहा,

“इस समय आप अनधिकृत कब्जेदार हैं। यह मामला अवैध कब्जे का है, न कि किसी वैध आवंटन का। अगर आपको लगता है कि अन्य पार्टियों को भी ऐसे कब्जे दिए गए हैं, तो आप हाई कोर्ट में याचिका दायर करें।”


कोर्ट की सख्त टिप्पणी: जब कार्रवाई होती है तो सबको नियम याद आते हैं

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक राजनीतिक दल सत्ता में होते हैं, वे नियमों को दरकिनार करते हैं, और जब नियमों का पालन कराने की प्रक्रिया शुरू होती है, तब उन्हें कानून की शरण लेनी याद आती है।

“क्या आपने कभी सुना है कि नगरपालिका क्षेत्र में 115 रुपये में किसी को कार्यालय की जगह मिलती है?”


सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही 16 जून को पार्टी के पीलीभीत जिलाध्यक्ष की याचिका खारिज कर चुका है, जिसमें उन्होंने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जो उन्हें कार्यालय खाली कराने से जुड़ी नई याचिका दायर करने से रोकता था।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अब पार्टी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे नगर पालिका के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में स्वतंत्र रूप से याचिका दाखिल करें।

समाजवादी पार्टी पूर्व में पीलीभीत नगर पालिका की एक संपत्ति को 115 रुपये में किराए पर लेकर अपना कार्यालय चला रही थी। मामला उजागर होने के बाद नगर निकाय ने पार्टी को बेदखली का नोटिस जारी किया, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023” के अंतर्गत, बेंगलुरु में 4600 करोड़ रुपये के MOU साइन किए गए
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधीक्षण अभियंता निलंबित, पेयजल निगम हल्द्वानी में मचा हड़कंप
Uttarakhand: रुद्रपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 45 लाख की स्मैक के साथ बरेली का शातिर गिरफ्ता
चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, बिहार जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी
मालदा बंधक कांड पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट: ‘रात 2 बजे तक मॉनिटर कर रहा था’—ममता सरकार को कड़ी फटकार, मुख्य सचिव-गृह सचिव को नोटिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

खराब मौसम भी नहीं रोक सका CM धामी का चंपावत दौरा! हेलीकॉप्टर नहीं उतरा तो सड़क से पहुंचे धूरा, महिलाओं और युवाओं से बोले- मिलकर बनाएंगे विकसित उत्तराखंड

The Hill India News
The Hill India News
August 27, 2026
देहरादून में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप! काम पर जाने की बात पर भड़का पति, पाटल से पत्नी की हत्या का आरोप; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
फर्जी IAS का पूरा खेल बेनकाब! ससुराल से मिले ‘ट्रेनी अफसर’ के मोमेंटो, ‘भारत सरकार’ वाली इनोवा जब्त; हाई-फाई लाइफस्टाइल के भी मिले सुराग
सावन में मटन खाने की जिद बनी मौत की वजह! बेटे से बहस के बाद पिता ने पीट-पीटकर मार डाला, मां भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में मौसम का फिर बदला मिजाज! घने बादलों से दिन में छाया अंधेरा, नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश
खाकी की दबंगई या वर्दी का रौब? खाना खा रहे चौकीदार से शराब-आइसक्रीम मंगाई, मना किया तो जड़ा थप्पड़; CCTV में कैद हुई घटना
500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ पर कहानी ने फोड़ा बम! यश के चार साल के इंतजार पर भारी पड़ा निर्देशन, गीतू मोहनदास का पुराना बयान फिर चर्चा में
96 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में बुजुर्ग दंपती! पुलिस अफसर, CBI अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट जज बनकर डराया, जेवर गिरवी रखवाकर ठगे 22 लाख
नेपाल की तबाही में 288 भारतीयों से संपर्क टूटा, 21 को सुरक्षित निकाला गया; MEA ने बताया- संचार ठप होने से बढ़ी मुश्किल
उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने इंडिया U19 वनडे टीम के कप्तान; द्रविड़ और सहवाग के बेटे भी खेलेंगे उनकी कप्तानी में
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?