By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून के लिए एकीकृत मोबिलिटी प्लान को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देहरादून के लिए एकीकृत मोबिलिटी प्लान को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून के लिए एकीकृत मोबिलिटी प्लान को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

The Hill India News
Last updated: July 4, 2025 2:33 pm
The Hill India News
Published: July 4, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 04 जुलाई 2025 (सू. ब्यूरो): देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए राज्य सरकार ने एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण (UMTA) के अंतर्गत तैयार हो रहे सिटी मोबिलिटी प्लान (CMP) को तेजी से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने और समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

Contents
10 लोकेशन चिन्हित, DPR तैयार होते ही एक माह में शुरू होगा कार्यनो-पार्किंग जोन में होगी सख्ती, नए पार्किंग स्थल और अंडरग्राउंड ऑप्शन की खोज शुरूआढ़त बाजार के शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश, देरी पर नाराजगीस्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के गठन में तेजी, 15 दिन में प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देशभविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रख बनेगी लॉन्ग टर्म योजनाबैठक में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

10 लोकेशन चिन्हित, DPR तैयार होते ही एक माह में शुरू होगा कार्य

मुख्य सचिव ने बताया कि शहर में ट्रैफिक भीड़ को नियंत्रित करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिन 10 स्थानों को सुधार कार्यों के लिए चिन्हित किया गया है, वहां की डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार है, उनमें एक माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, वहीं 31 जुलाई तक शेष योजनाओं की DPR भी पूर्ण कर ली जाए।


नो-पार्किंग जोन में होगी सख्ती, नए पार्किंग स्थल और अंडरग्राउंड ऑप्शन की खोज शुरू

मुख्य सचिव ने सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हाल में चौड़ी की गई सड़कों पर फिर से पुराने हालात लौट आए हैं, क्योंकि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने सख्त प्रवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को नए पार्किंग स्थलों की खोज, कमर्शियल बिल्डिंग की पार्किंग का 100% उपयोग सुनिश्चित करने, और सचिवालय, पवेलियन ग्राउंड, परेड ग्राउंड के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।


आढ़त बाजार के शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश, देरी पर नाराजगी

बैठक में आढ़त बाजार की शिफ्टिंग प्रक्रिया की धीमी गति पर भी मुख्य सचिव ने गंभीर असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि आबंटन और अन्य गतिविधियों की स्पष्ट टाइमलाइन तैयार कर शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को अवगत कराया जाए।


स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के गठन में तेजी, 15 दिन में प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि मोबिलिटी प्लान के क्रियान्वयन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के गठन की प्रक्रिया में परिवहन विभाग तेजी लाए और अगले 15 दिनों में प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाए।


भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रख बनेगी लॉन्ग टर्म योजना

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जोर दिया कि देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अगले 25 से 30 वर्षों के लिए ध्यान में रखते हुए एक दीर्घकालिक और व्यापक योजना तैयार की जाए। इसके लिए शीघ्र ही एक विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।


बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, रीना जोशी, पूजा गर्ब्याल, तथा उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से बृजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : 27 और 28 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव: मस्तु दास को मिली चुनाव अधिकारी की कमान, 1100 कर्मियों की टिकी निगाहें
देहरादून : सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने शासन प्रशासन को दी चेतावनी, पढ़िए…
जनपद बागेश्वर में बनेगा बाघों का रेस्क्यू सेंटर
उत्तराखण्ड:युवती के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, सरकार की जांच पर उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?