By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गौरीकुंड हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एविएशन के दो शीर्ष अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, डीजीसीए और यूकाडा की एसओपी के उल्लंघन का आरोप
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > गौरीकुंड हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एविएशन के दो शीर्ष अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, डीजीसीए और यूकाडा की एसओपी के उल्लंघन का आरोप
उत्तराखंडफीचर्ड

गौरीकुंड हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एविएशन के दो शीर्ष अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, डीजीसीए और यूकाडा की एसओपी के उल्लंघन का आरोप

The Hill India News
Last updated: June 16, 2025 2:15 am
The Hill India News
Published: June 16, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग, 16 जून 2025 — केदारनाथ से लौटते समय गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर हादसे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के बेस मैनेजर विकास तोमर और एकाउंटेबल मैनेजर कौशल पाठक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप है।

डीजीसीए और यूकाडा की एसओपी के उल्लंघन का मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों की शिकायत के आधार पर यह सामने आया कि दोनों अधिकारियों ने डीजीसीए (DGCA) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UOCADA) द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन नहीं किया। उनके द्वारा उड़ान पूर्व मौसम जांच, तकनीकी जांच, और पायलट फ्लाइट लॉग निरीक्षण जैसे जरूरी मापदंडों की अनदेखी की गई, जिससे 7 लोगों की दुखद मृत्यु हुई।

7 जून की सुबह लगभग 5:30 बजे आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था, जब वह गौरी माई खर्क के पास जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट और छह यात्रियों की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक बच्चा और बीकेटीसी का कर्मचारी भी शामिल था।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने बताया कि कोतवाली सोनप्रयाग में मृतकों के परिजनों की शिकायत पर मु.अ.सं. 28/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 एवं वायुयान अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत विकास तोमर व कौशिक पाठक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई के साथ सरकार और प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि हवाई सुरक्षा मानकों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हादसे की उच्चस्तरीय जांच, एसओपी का पुनः निर्धारण, और कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है।

You Might Also Like

Dehradun: डोईवाला कांग्रेस द्वारा पूर्व काबीना मंत्री स्व. डॉ० इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
यूपी के इस स्कूल में 50 से ज्यादा छात्राओं ने, प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Uttarakhand: चंपावत में सनसनीखेज वारदात: सानिया गांव में बुजुर्ग की दरांती से निर्मम हत्या, पड़ोसी ने उतारा मौत के घाट
धामी कैबिनेट में 11 प्रस्तावों को मंजूरी, देश की पहली योग नीति उत्तराखंड में लागू
आगरा: रेलवे गेटमैन की सूझबूझ से टला एक बड़ा हादसा, बापरे! वर्ना पूरी ट्रेन जलकर हो जाती राख
TAGGED:accused of violatingAryan AviationCase filed against two top officialsDGCA and UKADA SOPGaurikund helicopter accident
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?