By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दो मुट्ठी चावल’ आदेश पड़ा भारी, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार पद से हटाए गए
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > दो मुट्ठी चावल’ आदेश पड़ा भारी, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार पद से हटाए गए
उत्तराखंडफीचर्ड

दो मुट्ठी चावल’ आदेश पड़ा भारी, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार पद से हटाए गए

The Hill India News
Last updated: May 18, 2025 2:47 pm
The Hill India News
Published: May 18, 2025
Share
SHARE

देहरादून/चंपावत : उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग (PWD) में आस्था आधारित अजीबो-गरीब आदेश ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए विवश कर दिया है। लोहाघाट PWD कार्यालय से अधिशासी अभियंता द्वारा जारी “दो मुट्ठी चावल” वाला आदेश शासन को नागवार गुजरा। अब अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।

Contents
क्या था मामला?विवाद और कार्रवाई:मुख्य तथ्य:

क्या था मामला?

PWD लोहाघाट कार्यालय में कार्यरत अभियंता जयप्रकाश की सर्विस बुक गुम हो गई थी। काफी प्रयासों के बाद जब दस्तावेज़ नहीं मिला तो अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने एक पत्र जारी किया, जिसमें सभी कर्मचारियों को दैवीय न्याय की प्रक्रिया के तहत अपने-अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल लाकर मंदिर में चढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में कहा गया था कि देवता स्वयं निर्णय देंगे कि दोषी कौन है।

विवाद और कार्रवाई:

यह पत्र जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और “द हिल इंडिया” जैसे मीडिया संस्थानों ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो उत्तराखंड शासन हरकत में आया। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे ने मामले को गंभीर मानते हुए पहले स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन अंतिम निर्णय का इंतज़ार किए बिना ही प्रशासनिक आधार पर कार्रवाई करते हुए आशुतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया।

अब उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय, पौड़ी में संबद्ध किया गया है। यह निर्णय विभागीय छवि और कार्य संस्कृति पर प्रश्न खड़े करने वाले इस आदेश को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लिया गया कदम माना जा रहा है।

मुख्य तथ्य:

  • स्थान: लोहाघाट, चंपावत

  • विवादित आदेश: कर्मचारियों से चावल मांगकर मंदिर में चढ़ाने का निर्देश

  • जिम्मेदार अधिकारी: अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार

  • कार्रवाई: पद से हटाकर पौड़ी मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया

  • आदेश जारीकर्ता: पंकज कुमार पांडे, सचिव, PWDEXECUTIVE ENGINEER ASHUTOSH KUMAR

You Might Also Like

Uttrakhand : राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी, आज 9 जिलों में छुट्टी
नेपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नई सरकार ने अध्यादेश जारी कर 1500 से अधिक नियुक्तियां कीं रद्द
उत्तराखंड में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, देर से आने पर अब होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड में कछुआ चाल से चल रही जनगणना 2027: 1.53% ही काम पूरा, 24 मई के बाद बंद हो जाएगा पोर्टल, बढ़ीं चुनौतियां
उत्तराखंड : कांग्रेस-बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी के नाम का ऐलान
TAGGED:Ashutosh KumarExecutive Engineerproved costlytwo handfuls of rice
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता

The Hill India News
The Hill India News
October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?