By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में चेक डैम निर्माण को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में चेक डैम निर्माण को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में चेक डैम निर्माण को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

The Hill India News
Last updated: May 17, 2025 2:22 am
The Hill India News
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून : राज्य में जल संरक्षण और नदी पुनरोद्धार के लिए चेक डैम निर्माण कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने सिंचाई विभाग एवं जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण (SARRA) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में चेक डैम निर्माण कार्य साप्ताहिक समीक्षा के दायरे में लाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ₹1 करोड़ से कम लागत वाले प्रस्तावों का निस्तारण जिला स्तर पर ही किया जाए ताकि कार्यों में गति लाई जा सके।

जल संकट वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता
मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहाँ चेक डैम निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को शामिल कर संयुक्त रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रस्तावों की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है, उनके शासनादेश शीघ्र जारी किए जाएं।

समयबद्ध योजना हेतु कैलेंडर निर्धारण
श्री बर्द्धन ने सभी स्वीकृति प्रक्रियाओं — EC, FC, TAC, और EFC — के लिए समयसीमा तय कर एक कैलेंडर तैयार करने को कहा, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

अब तक की प्रगति
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जैसे जिलों में जलाशयों और चेक डैम निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। वर्ष 2024-25 में चिन्हित 111 प्राथमिक स्रोतों में से 105 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 6 पर कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2025-26 के लिए 124 नए कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी डीपीआर और प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं।

अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी SARRA श्रीमती नीना ग्रेवाल, सिंचाई विभाग के जयपाल सिंह, लघु सिंचाई विभाग के बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

दिल्ली हरियाणा-पंजाब में इस दिन होगी बारिश, उत्तर भारत पर मौसम विभाग का ये है अपडेट
राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर तृणमूल का पलटवार, कहा- ‘अभी क्यों बोल रही हैं, बंगाल में हुआ इसलिए?’
जयपुर: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, पत्नी ने दिखाई हिम्मत
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल नागपुर दौरा , डिजिटल कृषि की बड़ी पहलों का उद्घाटन करेंगे
Weather Update: देशभर में ‘कोल्ड टॉर्चर’, 21 राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों से मैदान तक रिकॉर्ड तोड़ रही ठंड
TAGGED:Check dam constructionChief SecretaryinstructionsUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन सपा की मजबूरी भी, चुनौती भी, सीट बंटवारे पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

The Hill India News
The Hill India News
July 14, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च में देरी, अब अगस्त में मिलेगी तेज और आसान टिकट बुकिंग की सुविधा
“बेटा… तुझे इंसाफ मिल जाए” : केतन की मां की पीएम मोदी से भावुक अपील, न्याय की आस में छलका दर्द
PoK में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी से 6 नागरिकों की मौत, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव
थोक महंगाई में फिर उछाल: जून में WPI बढ़कर 9.87% पहुंची, खाद्य वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों ने बढ़ाई आम जनता की चिंता
CBSE का बड़ा फैसला: तीसरी भाषा में पास होना अब अनिवार्य, फेल होने पर नहीं मिलेगा 10वीं का पास सर्टिफिकेट
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी
Monsoon Rain Alert: मैदानी इलाकों में थमा मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, उत्तराखंड-हिमाचल में ‘रेड अलर्ट’; दिल्ली समेत 18 राज्यों में आफत की बारिश की चेतावनी
कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Bankok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी में बड़ा हादसा, पब में आग लगने से 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत; सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो वायरल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?