By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड के अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड के अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

The Hill India News
Last updated: May 13, 2025 2:57 am
The Hill India News
Published: May 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड की सामरिक और आपदाजन्य संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश सरकार अब सिविल डिफेंस को केवल देहरादून तक सीमित न रखते हुए अन्य जनपदों में भी इसका विस्तार करेगी। यह निर्णय सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सेना, अर्द्धसैनिक बल, SDRF, ITBP, वायुसेना, अग्निशमन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, आईटी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की वर्तमान तैयारियों की समीक्षा की गई तथा भविष्य के लिए कार्य योजना तय की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं चीन और नेपाल से लगी हैं, जिससे यह राज्य सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बन जाता है। ऐसी स्थिति में राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट्स की स्थापना आवश्यक है।

उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिए कि वे ऐसे जनपदों और क्षेत्रों की पहचान कर प्रस्ताव तैयार करें जिन्हें सिविल डिफेंस जिलों के रूप में अधिसूचित किया जा सके। वर्तमान में केवल देहरादून को ही सिविल डिफेंस जनपद घोषित किया गया है।

🔹 तीन बार हो अंतरविभागीय बैठकें:
मुख्य सचिव ने वर्ष में कम से कम तीन बार सेना, सिविल प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

🔹 वाट्सएप ग्रुप और सिंगल प्वाइंट कॉन्टैक्ट:
सभी संबंधित विभागों और बलों के वरिष्ठ अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा और हर विभाग का एक सिंगल प्वाइंट कॉन्टैक्ट अधिकारी नामित किया जाएगा।

🔹 साइबर वॉरफेयर और फेक न्यूज पर निगरानी:
मुख्य सचिव ने आईटी विभाग को साइबर वारफेयर के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए और सूचना एवं पुलिस विभाग को फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं पर सख्त निगरानी रखने को कहा।

🔹 फायर हाइड्रेंट्स और एटीएफ की व्यवस्था:
राज्यभर में फायर हाइड्रेंट्स की जांच कर नए हाइड्रेंट्स की स्थापना के आदेश दिए गए हैं। साथ ही हेलीपैड्स पर एटीएफ (विमान ईंधन) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि वायुसेना के बड़े विमानों से राहत कार्य बाधित न हो।

🔹 महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा ऑडिट:
हेलीपैड, एयरपोर्ट, बांध और अन्य संवेदनशील संरचनाओं की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया जाएगा। पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार नए पदों पर भर्ती करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

🔹 संसाधनों की जानकारी SEOC को:
राज्य के सभी विभागों को अपने पास मौजूद संसाधनों की सूची SEOC को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ताकि आपदा के समय उनका कुशल उपयोग हो सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के बिना आपदाओं से प्रभावी मुकाबला संभव नहीं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिए कि ब्लैकआउट और एलर्ट सायरन की स्थिति में नागरिकों को क्या करना है, इस पर SOP और एडवाइजरी तैयार की जाए।

राज्यभर में समय-समय पर मॉक ड्रिल्स आयोजित की जाएंगी ताकि नागरिकों, स्कूलों, अस्पतालों और प्रशासनिक इकाइयों की आपात प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत हो।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, डिप्टी GOC श्री आरएस थापा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव गृह शैलेश बगौली, सचिव नितेश कुमार झा, नागरिक सुरक्षा महानिदेशक डॉ. पीवीके प्रसाद, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, IG SDRF अरुण मोहन जोशी, DIG राजकुमार नेगी, DM देहरादून सविन बंसल सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

You Might Also Like

श्रीनगर में पुलिस थाने में जब्त विस्फोटकों का बड़ा धमाका: 7 की मौत, 27 घायल
रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस को है नफरत, इसलिए नहीं… बीजेपी उम्मीदवारदिनेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान
पाकिस्तान ने पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में तोड़ा युद्धविराम, भारतीय सेना का करारा जवाब
उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान, तिब्बत और म्यांमार में भी कांपी धरती
रुद्रपुर: मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार; ताले तोड़कर घुसी पुलिस, मची भगदड़
TAGGED:Chief Secretary Anand BardhanCivil Defencedistricts of Uttarakhandgave instructions
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?