By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 30 जून से होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा आरंभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > 30 जून से होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा आरंभ
उत्तराखंड

30 जून से होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा आरंभ

The Hill India Desk
Last updated: April 22, 2025 2:30 pm
The Hill India Desk
Published: April 22, 2025
Share
SHARE

दिल्ली और गुंजी में होगा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण
सीएम धामी के प्रयासों से मिली सफलता
देहरादून। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी। यात्रा का संचालन प्रदेश सरकार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के माध्यम से कोविड काल के बाद से बंद पड़ी मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की राह आसान हुई है। यह यात्रा न केवल तीर्थयात्रियों के लिए, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।
पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख पास से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा, जो कोविड महामारी के कारण वर्ष 2020 से संचालित नहीं हो पाई थी, अब 30 जून 2025 से पुनः शुरू हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह यात्रा फिर से शुरू हो रही है। सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में आयोजित बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के संचालन के लिए विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा। यह यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से संचालित की जाएगी। यात्रा में 50-50 यात्रियों के कुल पांच दल जाएंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाला पहला दल 10 जुलाई को लिपुलेख पास से होते हुए चीन में प्रवेश करेगा। अंतिम यात्रा दल 22 अगस्त को चीन से भारत के लिए प्रस्थान करेगा।
प्रत्येक दल दिल्ली से प्रस्थान कर टनकपुर, धारचूला में एक-एक रात, गुंजी व नाभीढांग में दो रात रुकने के बाद (तकलाकोट) चीन में प्रवेश करेगा। कैलाश दर्शन के बाद वापसी में चीन से प्रस्थान कर बूंदी, चौकोड़ी, अल्मोड़ा में एक-एक रात रुकने के बाद दिल्ली पहुंचेगा। प्रत्येक दल की 22 दिनों की यात्रा की जाएगी। यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण दिल्ली में किया जाएगा। इसके बाद पिथौरागढ़ के गुंजी पहुंचने पर आईटीबीपी के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

You Might Also Like

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अंत्योदय की राह पर बढ़ रहा उत्तराखंड
ब्रैकिंग न्यूज़ : हरक सिंह रावत के खिलाफ लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत ने की सीबीआई जांच की मांग ..
बड़ी ख़बर : CM धामी सख्त! DGP ने तत्काल VC कर प्रदेश पुलिस को दिए निर्देश
Uttarakhand: पूर्व CM कोश्यारी को ‘पद्मभूषण’ सम्मान, बोले- “कभी कामना नहीं की थी, यह किसान के बेटे का सम्मान है”
उत्तराखण्ड : अनुकूल मौसम होने के कारण उत्तराखण्ड में सौर ऊर्जा से संबंधित परियोजनाएं विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं -सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

11 हजार फीट की ऊंचाई पर दूध-मक्खन से खेली गई अनोखी होली, दयारा बुग्याल में गूंजा ढोल-दमाऊं; बटर फेस्टिवल में दिखी उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति

The Hill India News
The Hill India News
August 17, 2026
हाईवे पर हाथियों का तांडव! शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर को घेरा, वाहन तहस-नहस; ढाई घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक
परवादून कांग्रेस की नई टीम ने संभाली कमान, पहली बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प; जनसरोकारों के मुद्दे उठाने पर जोर
उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत को BJP की नई टीम में बड़ी जिम्मेदारी, नितिन नवीन की टीम में मिली अहम जगह
BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव: वसुंधरा राजे और राम माधव की वापसी, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
E20 पर फिर छिड़ी जंग! 8 करोड़ पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग, CEA के सुझाव से गरमाई बहस
देश में दूध का उत्पादन 248 मिलियन टन, फिर भी क्यों उठ रहे मिलावट के सवाल? मांग, खपत और नकली डेयरी उत्पादों का पूरा गणित
आय से अधिक संपत्ति केस में राहुल गांधी को सुप्रीम राहत, इलाहाबाद HC की कार्यवाही पर रोक; SC ने जांच एजेंसियों से पूछा- ‘खुद जांच क्यों नहीं शुरू की?’
उज्जैन महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरिकेडिंग में मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु बेहोश
रांची छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम सोरेन को पत्र, बोले- ‘युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज’, छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात की अपील
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?