By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने का खुलासा, साथी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने का खुलासा, साथी गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइमदेशफीचर्ड

संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने का खुलासा, साथी गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: April 19, 2025 3:37 pm
The Hill India Desk
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र को गोली लगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साथी छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली है। पहले मामले में छात्र को गोली लगने की घटना को आत्महत्या करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था।
जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पैंईग गेस्ट (पीजी) में रह रहे एवं अल्पाइन इंस्टिट्यूट प्रेमनगर में बी.एस.सी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर पुत्र नंदकिशोर यादव, निवासी झारखंड को संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसे उसके साथी शशि रंजन एवं हर्ष द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर स्थित उप जिला चिकित्साल्य प्रेमनगर ले जाया गया, परन्तु छात्र शशि शेखर के सिर में गोली लगने के कारण उसे हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया। घायल छात्र का उपचार दून अस्पताल देहरादून में चल रहा है एवं स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। शशि शेखर के परिजनों द्वारा उक्त घटना को संदिग्ध मानते हुए थाना प्रेमनगर में शशि शेखर के मित्र शशि रंजन के खिलाफ तहरीर दी गयी। जिस पर जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसका एक अन्य मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव निवासी बिहार जो कि एल्पाईन इंस्टिट्यूट में ही बी.ए.सी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र मौजूद था। पूछताछ पर शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के समय शशि शेखर कमरे में अकेला था एवं मैं उस समय सिगरेट पीने कमरे से बाहर प्रभात रेस्टोरेन्ट में गया था। वहां से मैने अपने दोस्त आरिफ को बुलाया। आरिफ और मैं शशि शेखर के कमरे में गये जंहा हमने देखा कि शशि शेखर ने पिस्टल से स्वयं को गोली मारी थी। यह देखकर मैं बहुत डरा और मैने शशि शेखर का पिस्टल एवं खोखा राउण्ड उसके पास से हटाकर कबर्ड में डाल दिया फिर हमने घटना के बारे में अन्य दोस्तों को बताया जिनके आने पर हम शशि शेखर को लेकर प्रेमनगर अस्पताल गये। घायल के दोस्तों द्वारा घायल का प्रेम प्रसंग में असफल होने पर डिप्रेशन में होना आत्म हत्या के प्रयास का कारण बताया गया था। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि घायल शशि शेखर द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल जिसे शशि रंजन द्वारा कबर्ड में रखना बताया था उसकी मैग्जीन बाहर निकली थी एवं शशि रंजन द्वारा दिये गये बयानों, सीसीटीवी फुटेज एवं शशि रंजन के फोन नम्बर की सीडीआर में विरोधाभास था। शशि शेखर का जिस लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था उससे भी एक वर्ष पूर्व शशि शेखर द्वारा ब्रेकअप करने की बात प्रकाश में आयी, जिस पर पुलिस द्वारा शशि रंजन से लगातार साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गयी तो शशि रंजन द्वारा उपरोक्त प्रकरण में अपना अपराध स्वीकार किया गया। शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के दिन मै और शशि शेखर, शशि शेखर के कमरे में बैड पर बैठे थे। शशि शेखर ने बैड़ के सिरहाने कबर्ड से पिस्तौल निकाला और मुझे दिखाने लगा। वह पिस्तोल शशी शेखर का था और पिछले काफी समय से उसके पास ही था। फिर शशी पिस्तोल हाथ मे लेकर मेरे से मजाक करने लगा और उसने पिस्तोल मेरी ओर उछाल दी, मैने पिस्तोल लपक ली और मै उसी की तरह पिस्टल हाथ में लेकर मजाक करने लगा। इतने मै शशी शेखर मेरे बगल में बिस्तर पर लेट गया और वह भी मेरे मजाक में मजे लेने लगा। मजाक मजाक मैंने पिस्टल को काक किया और उसके बाद उसका मैगजीन निकाला, मैंने सोचा कि अब पिस्टल खाली हो गया है, क्योंकि मैने कभी भी पिस्टल या अन्य कोई गन नहीं चलाई थी, फिर मैने मजाक मजाक में पिस्तोल शशि शेखर की ओर तान दी और पिस्टल का ट्रीगर दबा दिया। अचानक गोली चली और गोली सीधे शशि शेखर के सर में बाई तरफ लगी।

You Might Also Like

Uttarakhand: भू-विवादों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन: एक महीने में निपटाए जाएंगे सभी लंबित मामले, तहसील स्तर पर बनेगी कमेटी
मॉनसून की मार: देशभर में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
कांग्रेस की मांग मणिपुर में हो 47 मतदान केंद्रों पर फिर से हो वोटिंग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज
15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले भारत और चीन के बीच होगी LAC पर बातचीत, नहीं माना तो…
Uttarakhand चंपावत को ₹170 करोड़ की सौगात: रणकोची धाम से सीएम धामी का ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ का शंखनाद, सात बड़ी घोषणाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?