By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास
उत्तराखंडफीचर्डशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास

The Hill India Desk
Last updated: April 19, 2025 3:38 pm
The Hill India Desk
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा रही टॉपर, 10वीं में बागेश्वर के कमल ने किया टॉप
नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर रही। उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 10वीं में बागेश्वर निवासी कमल चौहान ने टॉप किया है। कमल को 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
टॉपर देहरादून की अनुष्का राणा के साथ ही केशव भट्ट दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
बताते चलें कि, प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी. जिसके लिए प्रदेश भर में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1,245 परीक्षा केंद्रों में 165 को संवेदनशील श्रेणी और 5 को अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। 2,23,403 छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 10वीं में 1 लाख 13 हजार 690 परीक्षार्थी और 12वीं में 1 लाख 9 हजार 713 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ज्वाइंट टॉपर रहे थे। दोनों को ही 97.66 फीसदी अंक मिले थे। अंशुल नेगी 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर रहे थे, जबकि हरीश चंद्र बिजल्वाण 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
वहीं, 10वीं की परीक्षा में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा 99.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि पौड़ी के आयुष ने 99.00 फीसदी अंक स्कोर किया था और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

समय से जारी हुआ उत्तराखण्ड बोर्ड का परिणामः डा. धन सिंह
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होते ही शिक्षा विभाग खासा उत्साहित दिखाई दिया। दरअसल यह पहला मौका है जब उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने कैलेंडर के लिहाज से समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर खुशी जताते हुए सफल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में ही जारी कर दिया गया है। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को लेकर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल अंत में या मई महीने में जारी किए जाते थे। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर जो कैलेंडर जारी किया था, उसके हिसाब से ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को लेकर उन्हें खुशी है कि परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में ज्यादा बेहतर हुए हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह शिक्षा विभाग में लिए गए कुछ हम कदमों को बताया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि न केवल आधारभूत ढांचे को बेहतर किया गया है, बल्कि शिक्षकों की कमी को भी दूर किया गया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बालिकाओं ने बेहतर परिणाम दिए हैं और यह एक बड़ी खुशी की बात हैं।
उत्तराखंड में इस बार पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी जिलों के छात्र-छात्राओं ने भी टॉपर की सूची में अपना नाम शामिल किया है। न केवल सरस्वती विद्या मंदिर या अशासकीय विद्यालय बल्कि पूर्ण रूप से सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने भी टॉप किया है, इसमें इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का राणा भी इन्हीं में से एक है, जो सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत होने के साथ उत्तराखंड में टॉपर रही है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि परीक्षा परिणाम बेहतर रहे हैं लेकिन जिन विद्यालयों में परिणाम अपेक्षाकृत अच्छे नहीं होंगे ऐसे विद्यालयों को लेकर भी बातचीत की जाएगी और यहां के परिणामों को कैसे बेहतर किया जाए इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अधिकतर विद्यालय ऐसे हैं जहां परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत बेहतर ही रहे हैं।

You Might Also Like

चंपावत गैंगरेप कांड: बीजेपी नेता समेत 3 पर केस, अब परिजनों ने लगाया ‘पॉलिटिकल साज़िश’ का आरोप; आईजी बोलीं- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
शिमला में बादल फटने से मचा हड़कंप, देर रात दरशाल क्षेत्र में नोगली नाला उफान पर
यह एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’ — घटनास्थल पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, अब तक 241 की मौत, जांच जारी
प्री मानसूनी बारिश ने 22 दिनों में उत्तराखण्ड में बरपाया कहर
कोस्ट गार्ड में महिलाओं के ‘स्थाई कमीशन’ पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ‘आप नारी शक्ति की बात करते हैं…’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?